अजमेर

जेल में कैसी कटी आलिशान जिन्दगी जीने वाली निलम्बित एएसपी दिव्या मित्तल की रात

आलिशान जिन्दगी जीने वाली एसओजी की निलम्बित एएसपी दिव्या मित्तल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार शाम अजमेर सेन्ट्रल जेल में महिला जेल में दाखिल करवाया।
2 min read
• •
Updated: 21 Jan 2023, 3:25 PM IST
asp divya mittal

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/अजमेर। आलिशान जिन्दगी जीने वाली एसओजी की निलम्बित एएसपी दिव्या मित्तल को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार शाम अजमेर सेन्ट्रल जेल में महिला जेल में दाखिल करवाया। उसे महिला जेल की सामान्य बैरक में रखा गया। उन्हें जेल मैन्युअल के अनुसार खाने में दाल-रोटी परोसी गई, हालांकि उन्होंने खाने में ज्यादा रुचि नहीं दिखाई।

पुलिस उप अधीक्षक (एसीबी जयपुर) मांगीलाल ने कोर्ट के आदेश पर दिव्या को महिला जेल में दाखिल करवाया। जेल सूत्रों के मुताबिक दिव्या को सामान्य बैरक में अन्य विचाराधीन बंदियों के साथ रखा गया है। जेल जाने से पहले दिव्या से एसीबी अजमेर चौकी में गांव से आए परिजन (भाई) से मुलाकात करवाई गई।

बदल गया वाहन
एसीबी शुक्रवार को दिव्या को बोलेरो में लेकर आई। कोर्ट की ओर से जेल भेजने पर बोलेरो में ही महिला जेल ले जाया गया। उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी को आनासागर झील में मोबाइल फोन की तलाशी के लिए दिव्या को एसीबी टीम लग्जरी कार में बैठाकर घुमाने के साथ सर्किट हाउस में सुविधाएं मुहैया करवाई गई थीं।

दलाल सुमित की तलाश
एसीबी को प्रकरण में अब फरार दलाल सुमित की तलाश है। वह आबकारी विभाग से बर्खास्त सिपाही है। दिव्या ने सुमित के जरिए परिवादी हरिद्वार की जेपीईई कम्पनी के मालिक विकास अग्रवाल से दो करोड़ की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत में सौदा 50 लाख रुपए में तय हुआ था। एसीबी जयपुर ने 12 जनवरी को सुमित के जरिए एएसपी दिव्या मित्तल को 25 लाख की रिश्वत के साथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन ट्रेप फेल हो गया। दलाल सुमित को एसीबी की भनक लगते ही वह बिना रिश्वत राशि लिए लग्जरी कार में निकल गया।

Published on: