पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/उदयपुर। घूस लेते पकड़ी गई ASP Divya Mittal की पहली पोस्टिंग उदयपुर में ही रही। यहां प्रशिक्षण काल के बाद कई पदों पर रहते हुए उसने प्रॉपर्टी बनाई। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि उदयपुर में आलीशान फार्म हाउस, रिसोर्ट के अलावा अलग-अलग जगह पर कई सम्पत्तियां है। एसीबी अधिकारियों का कहना कि एएसपी मित्तल उदयपुर में प्रशिक्षु काल के बाद गिर्वा उपाधीक्षक रही। इस दौरान उसका उदयपुर से विशेष लगाव हो गया, पुलिस विभाग के बाद आबकारी महकमा व जीआरपी में भी रही।