अजमेर

कॉल आया… ‘आपकी चैक बुक खत्म हो गई है’ और फिर क्या? बैंक मैंनेजर के ही लगा दिया साढ़े 28 लाख का चूना

बैंक प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के जरिए साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

less than 1 minute read
Jun 07, 2025
Photo- Patrika

अजमेर प्राइवेट बैंक के प्रबंधक को वाहन डीलर्स के नाम से फर्जी मेल भेजकर साढ़े 28 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। बैंक प्रबंधक ने पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के जरिए साइबर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्रकरण दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

वृत्ताधिकारी(साइबर थाना) नेमीचन्द ने बताया कि बी.के. कॉल नगर अम्बे विहार कॉलोनी निवासी अभिषेक माहेश्वरी ने शिकायत दी कि वह सूचना केन्द्र चौराहा स्थित एचडीएफसी बैंक की केंद्रीय ब्रांच में मैनेजर है। शिकायत में बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। कॉलर ने खुद को कार्गो मोटर राजस्थान प्राइवेट लिमिटेड का कर्मचारी बताते हुए कम्पनी की चेक बुक खत्म होने की बात कही। कॉलर ने कम्पनी के लेटर पैड पर रकम ट्रांसफर करने का ई-मेल भेजने की सूचना दी।

माहेश्वरी ने बताया कि उसने बैंक का मेल चेक किया तो कम्पनी के लेटरपैड पर कम्पनी के डायरेक्टर के हस्ताक्षर मिलान करने के बाद कम्पनी के पूर्व रिकॉर्ड के आधार पर उसकी तरफ से तीन मर्तबा में 28 लाख 77 हजार 490 रुपए का ऑनलाइन भुगतान कर दिया। ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के बाद कम्पनी का ऑरिजनल लेटरपेड अब तक प्राप्त नहीं हुआ। उन्होंने कार्गो मोटर्स के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया। उन्होंने कम्पनी की ओर से कोई लेनदेन की जानकारी से इनकार कर दिया।

बैंक प्रबंधक माहेश्वरी ने धोखाधड़ी का एहसास होते ही एसपी वंदिता राणा को शिकायत दी। एसपी ने प्रकरण दर्जकर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। एसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर अनुसंधान शुरू कर दिया।

Published on:
07 Jun 2025 12:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर