शातिर ठग ने फर्जी नियुक्त पत्र भेज जहां ढाई हजार रुपए ऐंठने के बाद पन्द्रह हजार की मांग की।
अजमेर
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के नाम से बेरोजगार को नौकरी देने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त ने नौकरी के नाम पर की जा रही ठगी का खुलासा किया। शातिर ठग ने फर्जी नियुक्त पत्र भेज जहां ढाई हजार रुपए ऐंठने के बाद पन्द्रह हजार की मांग की। रकम की मांग करते ही पीडि़त को ठगे जाने का अहसास हुआ। वह अपने शिकायत लेकर पुलिस चौकी पहुंचा लेकिन उसे यहां भी राहत नहीं मिली।
सीसाखान पीर रोड निवासी अब्दुल अन्नान ने बताया कि वह दिहाली मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। गत दिनों उसे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का नियुक्ती पत्र मिला। जिसमें उसे ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर नियुक्ति की सूचना दी गई थी। जिसमें उसे प्रतिमाह 24 हजार 500 रुपए की सैलेरी निर्धारित की गई थी। कम्पनी के संचालक ने उसे एसबीआई में बताए खाते में दो हजार 400 रुपए जमा करवाने को कहा। उसने जब नौकरी के संबंध में जानकारी चाहिए तो उसे अजय नामक युवक ने बैंक खाते में 15 हजार रुपए जमा करवाने की बात कही। ढाई हजार रुपए देने के बाद फिर से रकम की डिमांड से अब्दुल घबरा गया।
शिकायत लेकर पहुंचा चौकी
अब्दुल ने बताया कि पहले चौबीस सौ रुपए गंवाने के बाद फिर से पन्द्रह हजार रुपए की डिमांड पर वह डर गया। उसने पत्नी से बातचीत के बाद पुलिस को शिकायत करने का फैसला किया। दोनों शिकायत लेकर क्लॉक टावर थाने की ऊसरी गेट पुलिस चौकी पर पहुंचे लेकिन चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे रकम नहीं जमा करवाने की हिदायत देकर रवाना कर दिया।फ्रेंचाइजी देती है प्रशिक्षण