अजमेर

इस अस्पताल में वो कर रहा था अश्लील हरकत, सीसीटीवी में हो गई कैद

अमृतकौर चिकित्सालय : पता चलने पर प्रबन्धन ने थमाया नोटिस, मांगा जवाब
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Sep 2019, 6:42 PM IST
इस अस्पताल में वो कर रहा था अश्लील हरकत, सीसीटीवी में हो गई कैद
इस अस्पताल में वो कर रहा था अश्लील हरकत, सीसीटीवी में हो गई कैद


ब्यावर. राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में एक अस्पताल कर्मी की ओर से अश्लील हरकत करने का मामला प्रकाश में आया है। कार्मिक की यह हरकत अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पता चलने पर अस्पताल प्रबन्धन ने कार्मिक ट्रॉलीमेन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब सात बजकर पच्चीस मिनट से सात बजकर तीस मिनट के बीच एक कार्मिक मुख्य दरवाजे के अन्दर लगे काउन्टर के पास रखी ईमित्र कियोस्क के पीछे अकेले ही अश्लील हरकत कर रहा था। इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ कार्मिकों ने उसे देखा और शिकायत अस्पताल प्रबन्धन को की। अस्पताल प्रबन्धन ने जब सीसीटीवी देखे तो इस बात का पता चला। इस पर कार्मिक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।

इनका कहना है...
जो भी घटना हुई वो अशोभनीय थी। नोटिस जारी कर दिया गया है।
नरेन्द्र शर्मा, कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक, एकेएच ब्यावर
ट्रॉली मेन अश्लील हरकत कर रहा था। उसे नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
मुकुल राजवंशी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, एकेएच ब्यावर

Published on: