अजमेर

पहले से ही कम स्टाफ, तेरह चालक और हटाए, बढऩे लगा संकट

  रोडवेज आगार ब्यावर : पहले ही दिन पांच शिड्यूल पर नहीं हुआ बसों का संचालन
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2019, 7:02 PM IST
पहले से ही कम स्टाफ, तेरह चालक और हटाए, बढऩे लगा संकट
पहले से ही कम स्टाफ, तेरह चालक और हटाए, बढऩे लगा संकट

ब्यावर. पहले से ही स्टाफ की कमी से जूझ रहे रोडवेज आगार में निजी कम्पनी के तेरह चालक हटा दिए जाने से संकट बढ़ गया है। पहले ही दिन पांच शिड्यूल पर बसों का संचालन नहीं हो सका। आने वाले दिनों में व्यवस्थाएं और गड़बड़ाने के आसार है। ब्यावर आगार में ७८ शिड्यूल पर ८८ बसों का संचालन हो रहा है। यहां पर तेरह चालकों को हटाए जाने पर अब ३६ परिचालकों व ५ चालकों के पद रिक्त है। वर्तमान में २६ चालक परिचालक का काम कर रहे हैं। रोडवेज बसें ३२६५६ किलोमीटर की दूरी पर २५६ ट्रिप किए जा रहे हैं। पदों के रिक्त होने के कारण पहले दिन शुक्रवार को पांच शिड्यूल पर बसों का संचालन नहीं हुआ और तीन ट्रिप करटेल हो गए। इस सम्बन्ध में बात करने पर रोडवेज आगार के मुख्य प्रबन्धक रघुराजसिंह राजावत ने बताया कि चालकों के हटाए जाने से बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है लेकिन एडजस्टमेंट कर रहे है और प्रयास रहेगा कि व्यवस्थाएं सुचारू हो।

Published on: