अजमेर

Election 2019 : प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित

नगर निकाय चुनाव : भाजपा के 59, कांग्रेस के 59, बसपा के 5, निर्दलीय उम्मीदवार 105 , मतदान 16 को
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2019, 2:29 PM IST
Election 2019 : प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित
प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित


ब्यावर. नगर निकाय चुनाव में उतरे 228 प्रत्याशियों को निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया है। इसके साथ ही प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार ने भी गति पकड़ ली है। नगर निकाय चुनाव में भाजपा व कांग्रेस से उनसठ-उनसठ, बसपा से पांच व एक सौ पांच निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। निर्वाचन विभाग की ओर से तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक मतदान 16 नवम्बर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। सभापति पद के लिए लोकसूचना 20 नवम्बर को जारी होगी। 21 नवम्बर तक नामांकन दाखिल होंगे। 22 नवम्बर को नामंाकन पत्रों की जांच होगी। 23 को नाम वापसी व चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 26 नवम्बर को सुबह दस बजे से अपराह्न दो बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना होगी। उप सभापति पद के लिए मतदान 27 नवम्बर को होगा।

तेरह में सीधा, सतरह में त्रिकोणीय मुकाबला
ब्यावर. नगर परिषद के साठ वार्ड में से तेरह वार्ड में सीधा मुकाबला होगा। जबकि शेष सैतालीस वार्डों में निर्दलीय के मैदान में होने से मुकाबला रोचक होगा। सतरह वार्ड ऐसे है जिनमें त्रिकोणीय मुकाबला होगा। तेरह वार्डो में चार-चार प्रत्याशी मैदान में डटे है। जबकि सात वार्ड ऐसे है इनमें पांच-पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे है। आठ वार्डों में छह-छह प्रत्याशी एवं दो वार्डो में आठ-आठ प्रत्याशी चुनाव लड रहे है।

यहां सबसे अधिक प्रत्याशी
शहर के वार्ड संख्या 37 एवं 52 में सबसे अधिक प्रत्याशी है। इन दोनों ही वार्डो में आठ-आठ प्रत्याशी चुनाव लड रहे है। आठ वार्डो में छह-छह प्रत्याशी है। इनमें वार्ड संख्या 18 , 21, 23, 32, 33, 41, 42 एवं 51 शामिल है। इसी प्रकार सात वार्डो में पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में है। इनमें वार्ड संख्या 15, 22, 24, 25, 27, 30 एवं 31 शामिल है।

इन वार्डो में सीधा मुकाबला
नाम वापसी के साथ ही चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। साठ में से तेरह वार्डो में सीधा मुकाबला होगा। इनमें वार्ड संख्या 2, 4, 6 , 7, 11, 12, 17, 28 , 35, 36 , 45, 47 एवं 57 शामिल है।

सतरह वार्ड में त्रिकोणीए मुकाबला
नगर परिषद चुनाव में सतरह वार्ड में त्रिकोणीए मुकाबला होगा। इनमें 3, 5, 8 , 9, 10, 16 , 20, 26 , 39, 40, 43, 44, 46 , 49, 53, 55 एवं 59 शामिल है।

इन वार्डो में चतुष्कोणिए मुकाबला
नगर परिषद के साठ में से तेरह वार्डो में चतुष्कोणिए मुकाबला है। इसमें 1, 13, 14, 19, 29, 34, 38 , 48 , 50, 54, 56 , 58 एवं वार्ड संख्या 6 0 शामिल है।

Updated on:
9 Nov 2019, 2:29 PM IST
Published on: