अजमेर

पहले से 388 खाली, अब कईं मांग रहे रिफंड

मुख्यमंत्री जन आवास योजना : गोपालपुरा में बन रहे फ्लेट्स, 1216 का होगा निर्माण, अब तक 828 का हुआ आवंटन
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 10:00 PM IST
पहले से 388 खाली, अब कईं मांग रहे रिफंड
पहले से 388 खाली, अब कईं मांग रहे रिफंड


ब्यावर. मुख्यमंत्री जन आवास योजना में निर्धारित 1216 में से पहले ही 388 फ्लेट्स खाली पड़े है और अब आवंटियों में से कईयों ने राशि रिफंड मांग ली है, हालाकिं दस फीसदी कटौती कर राशि लौटाने का प्रावधान है लेकिन अभी तक नगरपरिषद ने राशि नहीं लौटाई है। नगर परिषद की ओर से आवास विहिन लोगों को गोपालपुरा में मुख्यमंत्री जन आवास योजना प्रस्तावित की गई। इसके बाद नगर परिषद की ओर से 1216 फ्लेट के लिए आवेदन पत्र मांगे गए। इसमें 828 आवेदन जमा हुए, जबकि करीब दो हजार आवेदन पत्र वितरित किए गए थे। इसके बाद 21 जून २०१८ को नगर परिषद के सभागार में निकाली गई लॉटरी मेें एलआईजी के 172 एवं ईडब्ल्यूएस के 656 आवेदन पत्रों पर कार्रवाई कर उन्हें फ्लैट नम्बर का आवंटन किया गया। योजना के तहत विशेष योग्यजन को ग्राउंड फ्लोर पर फ्लैट का आवंटन किया गया। इस योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 जुलाई २०१९ को जयपुर में आयोजित एक समारोह में किया। बताया जाता है कि पर्यावरणीय स्वीकृति और बाद में ड्राइंग नहीं मिलने के कारण निर्माण कार्य शुरू करने में देरी हुई और अब निर्माण कार्य शुरू हो गया लेकिन इस बीच कई आवेदकों का मानस बदल गया और करीब पचास लोगों ने अपना रिफंड मांग लिया। लेकिन कई माह बीत जाने के बाद भी राशि रिफंड नहीं की जा रही है। नियमानुसार दस फीसदी कटौती कर राशि वापस लौटाने का नियम है।

Published on: