अजमेर

कल बूथों पर पहुंचेंगे मतदान दल

नगर परिषद चुनाव : 111 मतदान केन्द्रों पर 60 वार्ड के होंगे चुनाव, प्रशासन ने की तैयारियां, 48 मतदान केन्द्र संवेदनशील
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Nov 2019, 10:22 PM IST
कल बूथों पर पहुंचेंगे मतदान दल
कल बूथों पर पहुंचेंगे मतदान दल


ब्यावर. नगर परिषद के साठ वार्डो के लिए शनिवार को मतदान होगा। मतदान के लिए 111 मतदान केन्द्र बनाए गए है। इन मतदान केन्द्रों पर शुक्रवार को सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय से मतदान दल रवाना होंगे। सनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में गुरुवार को ईवीएम मशीन को शील्डकिया गया। निर्वाचन विभाग की ओर से गुरुवार को मतदान दलों के वाहनों पर लगने वाली सामग्री तैयार करने, मतदान दल के अनुसार ईवीएम तैयार करने के काम को अंतिम रुप दिया।शहर में साठ वार्डो के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए शुक्रवार को मतदान टोलियां मतदान केन्द्रों पर पहुंच जाएगी। चुनाव के लिए मतदान दलों का गठन कर दिया है। रिजर्व दल का भी गठन किया गया है। स्ट्रॉग रूम पर सुरक्षा बल तैनातसनातन धर्म राजकीय महाविद्यालय में स्ट्रॉग रूम बनाया गया है। स्ट्रॉग रूम का अधिकारियों ने गुरुवार को जायजा लिया। महाविद्यालय के एसेंबली हॉल को स्ट्रॉग रुम बनाया गया है। पुलिस ने स्ट्रॉग रुम को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। स्ट्रॉग रुम के सामने बेरिकेटिग लगाई गई है। ताकि ईवीएम जमा करवाने के दौरान व्यवस्था बनी रहे।

Published on: