अजमेर

अजमेर जिले की इस स्कूल में छलकते है जाम

ब्यावर की प्रताप कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का मामला, अनावश्यक लोग बैठकर पीते है शराब, लोगों ने जताया रोष
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Dec 2019, 2:24 AM IST
अजमेर जिले की इस स्कूल में छलकते है जाम
अजमेर जिले की इस स्कूल में छलकते है जाम

अजमेर. अजमेर जिले के ब्यावर शहर की प्रताप कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पसरी गंदगी, सफाई नहीं होने, एक ही शिक्षक होने और विद्यार्थियों के बीमार होने की आशंका के चलते क्षेत्रवासियों ने बुधवार को विरोध प्रकट किया। विद्यालय में और शिक्षक लगाने एवं विद्यालय परिसर की सफाई करने की मांग की। क्षेत्रवासियों ने बताया कि विद्यालय परिसर में अनावश्यक लोग प्रवेश कर जाते है। परिसर में बैठकर ही शराब का सेवन करते है। विद्यालय परिसर में शराब की बोतलंे मिली। विद्यालय परिसर में अनावश्य रुप से प्रवेश करने वालों पर कार्रवाई कर रोक लगाने की मांग की है। प्रताप कॉलोनी निवासी बुधवार को विद्यालय में एकत्र हुए। यहां पर एक ही शिक्षक होने एवं विद्यालय परिसर की सफाई नहीं होने के विरोध में प्रदर्शन किया। क्षेत्रवासियों के विरोध की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के सीबीईओ सहित अन्य मौके पर पहुंचे। मामले की जानकारी ली। इस मामले में विद्यालय विकास समिति की बैठक बुलाकर उचित समाधान निकाले जाने को लेकर सहमति बनी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में पार्षद यशोदा देवी, इन्द्र जांगिड, नन्दू कोठारी, भागचंद, राजेश जैन, कैलाश रांका, गोपालसिंह सहित अन्य शामिल रहे।

Published on: