अजमेर

पहले गुरुजी, फिर आत्मरक्षा के गुर सीखेगी ‘लाडोÓ

10 दिन तक शिक्षक-शिक्षिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Dec 14, 2019
पहले गुरुजी, फिर आत्मरक्षा के गुर सीखेगी 'लाडोÓ
पहले गुरुजी, फिर आत्मरक्षा के गुर सीखेगी 'लाडोÓ


मदनगंज-किशनगढ़.
मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के अंतर्गत आने वाली सरकारी विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह शिक्षक-शिक्षिकाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे।
ब्लॉक के १५४ राजकीय उच्च प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए दिया जाएगा। सुरसुरा स्थित वीर तेजा जाट विश्राम स्थली में यह प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिक्षिकाओं को प्राथमिकता
इस प्रशिक्षण में शिक्षिकाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। सबसे पहले महिला पीटीआई को प्रशिक्षण के लिए लिया जाएगा। महिला पीटीआई के नहीं होने पर अन्य महिला शिक्षिका या पूर्व में प्रशिक्षित महिला शिक्षिका को प्राथमिकता दी जाएगी। विद्यालय में महिला शिक्षिका के नहीं होने पर पुरुष शारीरिक शिक्षक या शिक्षक को प्रशिक्षण के लिए लिया जाएगा। सभी संभागियों को टै्रक सूट और पीटी शूज में प्रशिक्षण लेना होगा।
छात्राओं को सिखाएंगे गुर
यह सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने-अपने विद्यालयों में कक्षा ६ से १२ तक की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगे। यह प्रशिक्षण विद्यालय स्तर पर ही दिया जाएगा। इससे हजारों छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक सीखने और अभ्यास करने को मिलेगी। छात्राओं को मनोबल भी बढ़ेगा।
इनका कहना है-
ब्लॉक के शिक्षक-शिक्षिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमे अधिकतर शिक्षिकाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी।
राजेंद्र कुमार शर्मा, सीबीईओ, किशनगढ़।

Updated on:
14 Dec 2019 01:00 am
Published on:
14 Dec 2019 01:00 am