अजमेर

पट्टा पाकर खुश हुए लाभार्थी

समन्वित विकास सरकार की प्राथमिकता- प्रद्युम्न सिंह, प्रशासन शहरों संग अभियान शुरू प्रशासन शहरों संग अभियान व प्रशासन गांव के संग अभियान का राजाखेड़ा में सोमवार को आगाज हुआ। इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों का समन्वित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2021, 1:40 AM IST
पट्टा पाकर खुश हुए लाभार्थी
पट्टा पाकर खुश हुए लाभार्थी

राजाखेड़ा. प्रशासन शहरों संग अभियान व प्रशासन गांव के संग अभियान का राजाखेड़ा में सोमवार को आगाज हुआ। इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि राज्य के सभी वर्गों का समन्वित विकास सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके तहत गुड गवर्नेस के लिए अभियान चलाकर आम आदमी के लंबे समय से लंबित कार्यों को मौके पर ही निपटाया जा रहा है। ऐसे में अब उन्हें कार्यालयों के चक्कर लगाने से तो मुक्ति मिलेगी ही, उनके अधिकार भी उन्हें प्राप्त हो सकेंगे। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को पट्टे वितरित किए। इस पर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से दमक उठे। अध्यक्षता करते हुए राजाखेड़ा चेयरमैन वीरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि नगरपालिका लोगों के दिन प्रतिदिन के कार्यों के साथ विशिष्ट कार्यों को भी तय समय में करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। दशकों से पट्टे का इंतजार कर रहे लोगों को भी इन शिवीरो में सर्वाधिक लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि जिला कलक्टर आरके जायसवाल ने कहा कि इनकी दिन प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर इन्हें लोकहितकारी बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिला प्रमुख प्रतिनिधि अजयपाल सिंह ने मुख्यमंत्री के अभियान को आमजन के हित में बताया। इस दौरान जिला परिषद सीईओ चेतन चौहान, एसडीएम देवीसिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार तौमर एवं धौलपुर के पूर्व प्रधान देवेंद्र जादौन मौजूद रहे।

Published on: