
अजमेर.
अजमेर शहर में मुख्य मार्गों पर यातायात समस्या दिनों दिन भी बढऩे लगी है। शहर में लंबे दूरी पर चलने वाले टेंपो, विक्रम, मिनीडोर व टाटा मैजिक जैसे टेंपो के मनमर्जी के चलते सवारी उतारते चढ़ाते रहते हैं। इससे कई बार हादसे हो जाते हैं या पीछे से आ रहे तेज गति से आने वाले वाहनों की टक्कर लगने की संभावना होने लगती है।
शहर के प्रमुख बाजारों मे पहले ही यातायात बाधित रहता है। यहां वाहनों का रैला पहले ही लगा रहता है। ऐसे में विभिन्न मार्गों पर चलने वाले तिपहिया वाहन व टाटा मैजिक वाहन आदि सवारियां लेने की होड़ में एक दूसरे से प्रतिस्पद्र्धा के चलते गलत दिशा से भी ओवर टेकिंग कर लेते हें जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
शहर के बजरंगगढ़ चौराहे से रामगंज व नसीराबाद परबतपुरा चौराहा तक तथा शास्त्री नगर लोहागल रोड तक इन वाहनों के चलते सामान्य यातायात प्रभावित रहता है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
बिना परमिट संचालन
शहर में कई टेंपो को परमिट नहीं मिला है या परमिट दूसरे मार्ग का है लेकिन वह भी शहर में से सवारियां उठा रहे हैं। यातायात विभाग ने कुछदिनों तक निर्धारित अवधि में ही शहर से गुजरने के लिए मार्ग तय किए थे लेकिन उसकी भी पालना नहीं हो रही है। खासकर स्टेशन रोड व बस स्टैंड तथा अन्य कई प्रमुख मार्गों पर टेंपो व मिनीडोर इतनी अधिक संख्या में हो जाते हैं कि आधी सडक़ घिर जाती है जिससे वाहनों की कतारें लग जाती है। जाम रोजाना लगने लगता है।
यहां होता है मार्ग अवरुद्ध
- फव्वारा सर्किल से रामनगर पुष्कर रोड जाने वाले टेंपो का जमावड़ा- स्टेशन रोड क्लाक टावर के सामने व स्टेशन के प्रवेश द्वार के बाहर
- आगरा गेट चौराहा व पीआर मार्ग चूड़ी बाजार