8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर
video : कांग्रेस की वादा खिलाफी, भाजपा 28 को करेगी प्रदर्शन
Play video

video : कांग्रेस की वादा खिलाफी, भाजपा 28 को करेगी प्रदर्शन

किसानों को कर्जा माफ ना युवाओं को बेरोजगार भत्ता

Google source verification

अजमेर. कांग्रेस की सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद दस दिनों में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने की घोषणा की मगर आज तक किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। युवाओं को बेरोजगार भत्ते के रूप में 3500 रुपए देने की घोषणा पर भी कोई अमल नहीं हुआ। कांग्रे सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 28 जनवरी को प्रदेशभर में भाजपा की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। अजमेर में भी डाक बंगला से रैली के रूप में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे प्रदर्शन करेंगे।

 

अजमेर में जयपुर रोड स्थित होटल के.सी.इन में भाजपा शहर कार्यकारिणी व पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों एवं युवाओं के साथ वादा खिलाफी की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने समिति का गठन कर इतिश्री कर ली है। कांग्रेस सरकार ने कहा कि हमरे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर किसानों के कर्जा माफी में सहयोग मांगा है, अगर कांग्रेस को प्रधानमंत्री के सहयोग से ही कर्जा माफी करनी थी तो कांग्रेस को घोषणा पत्र में इस बात को भी लिखना चाहिए था।

 

बैठक में अजमेर लोकसभा क्षेत्र के संयोजक शिवशंकर हेड़ा, मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, महामंत्री रमेश लालवानी, जयकिशन पारवानी, कंवलप्रकाश किशनानी, बाबूलाल सिंगारिया मंचस्थ रहे। जिला मीडिया प्रभारी अनीश मोयल, सोमरत्न आर्य, कमला गोखरू सहित अन्य मौजूद रहे। राष्ट्रीय अधिवेशन व प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के निर्देशों की पालना जिलाध्यक्ष यादव ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन एवं प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में निर्देशों की क्रियान्विति को लेकर भाजपा शहर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में क्कलस्टरवार भाजपा के शक्ति केन्द्र, युवा सम्मेलन, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आदि आयोजित किए जाएंगे। अजमेर कलक्टर के प्रमुख पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री व अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी को बनाया गया है। उनके निर्देशन में अजमेर, नागौर, पाली एवं राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।