ये अजमेर में खुलेआम लूटते रोड पर चलते लोगों को, फिर जमकर करते मौज

बाइकर्स गैंग ने कोटड़ा में बना रखा था ठिकाना। वारदात अंजाम देने के बाद महिला मित्र के यहां लेते शरण।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Feb 2017, 9:47 AM IST
bikers gang in ajmer enjoy life after loot
bikers gang in ajmer enjoy life after loot

महिलाओं को लूट का शिकार बनाने वाली बाइकर्स गैंग वारदात अंजाम देने के बाद शहर के कोटड़ा क्षेत्र में एक महिला मित्र के यहां शरण लेते थे।

यहां लूट की रकम को शराब पर रकम उड़ाते और सुबह-शाम वारदात अंजाम देते थे। पुलिस ने लूट का अधिकांश माल महिला के घर से बरामद किया है। पुलिस मामले में महिला से भी पूछताछ कर सकती है।

थानाप्रभारी अजयकांत ने बताया कि शहर में पर्स लूट की वारदात अंजाम देने वाले केकड़ी भट्टा कॉलोनी हेमनगर हाल किशनगढ़ चमड़ाघर इमामबाड़ा निवासी इंसाफ अली उर्फ साहिल उर्फ ताला (20), ब्यावर चांगगेट लुहार बस्ती हाल मदनगंज सुभाष कॉलोनी निवासी राहुल लुहार उर्फ करण (19), किशनगढ़ गांधीनगर मालियों की ढाणी निवासी राकेश वैष्णव (23) और केकड़ी जूनिया निवासी सत्यनारायण उर्फ सत्तू को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा।

होती थी बंदरबांट

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि गिरोह शहर के वैशालीनगर, कोटड़ा, पंचशील नगर क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद पलक झपकते कोटड़ा क्षेत्र में परिचित महिला के मकान में शरण ले लेते थे।

यहां रात बिताने के लूट की रकम की बंदर बांट की जाती थी। दूसरे दिन फिर वारदात अंजाम देते हुए अपने घर निकल जाते थे। पुलिस ने महिला के घर से लूट के मोबाइल बरामद किए थे।

Published on: