अजमेर में बर्ड फेर रचेगा नया इतिहास- जैकी श्राफ

बर्ड फेर की थीम पर तैयार किए गए एक लोगो का विमोचन भी किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Jan 2017, 12:04 AM IST
jackie shroff
jackie shroff

मुंबई /अजमेर. फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ का कहना है कि राजस्थान पत्रिका की ओर से अजमेर में पहली बार आनासागर झील पर 17 से 19 जनवरी तक होने वाला बर्ड फेर एक एेतिहासिक पहल है, जो राजस्थान पत्रिका ने की है। यह कार्यक्रम एक नया इतिहास रचेगा।

श्रॉफ ने यह बात शुक्रवार तड़के मुम्बई के एक पंचसितारा होटल में कही। उन्होंने इस अवसर पर राजस्थान पत्रिका की ओर से बर्ड फेर की थीम पर तैयार किए गए एक लोगो का विमोचन भी किया और कार्यक्रम के लिए शुभकामना भी दी।

उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि अजमेर के इतिहास में पहली बार पक्षी मेला लगने जा रहा है। उन्होंने इसके लिए राजस्थान पत्रिका को साधुवाद देते हुए कहा कि अजमेर का सौभाग्य है इससे लोगों को पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पत्रिका को इसे आगे भी जारी रखना चाहिए।

Published on: