अजमेर

महिला उत्पीडऩ, बलात्कार की घटनाओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा

भाजपा (Bjp)ने किया धरना-प्रदर्शन, कलक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी  

2 min read
Aug 24, 2019
महिला उत्पीडऩ, बलात्कार की घटनाओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा,महिला उत्पीडऩ, बलात्कार की घटनाओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा,महिला उत्पीडऩ, बलात्कार की घटनाओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा

अजमेर (Ajmer). प्रदेश में महिला उत्पीडऩ, बलात्कार की घटनाओं, दलितों के खिलाफ अत्याचार, किसानों की सम्पूर्ण कर्जा माफी नहीं होने सहित विभिन्न मु²ों को लेकर भाजपाइयों ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को घेरने का प्रयास किया। अजमेर में कलक्ट्रेट के बाहर रैली के रूप में पहुंचे भाजपाइयों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। भाजपा शहर एवं देहात के संयुक्त प्रयास से धरना-प्रदर्शन किया। डाक बंगला से रैली के रूप में भाजपाई रवाना होकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां भाजपा नेताओं ने धरना सभा को संबोधित किया। धरना सभा को संबोधित करते हुए प्रभारी कालूलाल गुर्जर ने कहा कि प्रदेश (State)का कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है, किसान (Farmer)परेशान हैं, युवा परेशान हैं, दलितों पर अत्याचार बढ़ रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं। भाजपा सांसद (Mp) भागीरथ चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने सरकार बनने से पहल 10 दिन में किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया मगर आज तक किसानों का सम्पूर्ण कर्जा माफ नहीं हुआ है। युवाओं को ना भत्ता दिया ना रोजगार। अजमेर उत्तर (Ajmer North) के विधायक वासुदेव देवनानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। पहलू खान मामले में संज्ञान ले रही है मगर दलितों के साथ हुई घटना को नजरअंदाज की जा रही है। कांग्रेस राज में ना महिलाएं सुरक्षित हैं ना दलित। अजमेर दक्षिण की विधायक अनिता भदेल ने कहा कि कांग्रेस के राज में महिलाओं, मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार एवं उत्पीडऩ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, कानून व्यवस्था ठप है। अजमेर (Ajmer)सहित अन्य जगह महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। अजमेर शहर जिलाध्यक्ष शिवशंकर हेड़ा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में रोष है। व्यापारी, आमजन, महिलाएं सब परेशान हैं। देहात जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री दिल्ली के चक्कर काट रहे हैं, उन्हें प्रदेश की जनता की फिक्र नहीं है। राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष औंकार सिंह लखावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर फेल है। कार्यक्रम में ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लाम्बा, महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, उफ महापौर संपत सांखला, पूर्व विधायक श्रीकिशन सोनगरा, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, जिला प्रमुख वंदना नोगिया, पूर्व प्रमुख पुखराज पहाडिय़ा व सरिता गैना, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, पार्षद नीरज जैन, कंवल प्रकाश किशनानी, भाजयुमो अध्यक्ष दीपक सिंह राठौड़, विकास चौधरी, राजेन्द्र विनायका, आनंद सिंह राजावत, सीमा गोस्वामी, तिलोक रावत, सुभाष वर्मा, रमेश चन्द्र शर्मा, सीमा शर्मा, सरिता चौधरी, भारती श्रीवास्तव, मुंसिफ अली, शफीक खान, अनीष मोयल, रोहित यादव, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। एडीएमसिटी को सौंपा ज्ञापनभाजपा सांसद, पांचों विधायक एवं द्वय जिलाध्यक्षों के शिष्टमंडल ने राज्यपाल के नाम अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) अरविन्द सेंगवा को ज्ञापन सौंपा।

Published on:
24 Aug 2019 02:56 pm
Also Read
View All