
अजमेर. प्रदेश की कांग्रेस सरकार के एक साल को भाजपा ने निराशाजनक बताया है। इस दरम्यान किसान, मजदूर, युवक व महिलाएं परेशान रहे। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने जनता से जो चुनावी वादे किए थे। वह पूरे नहीं किए। बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया जा रहा। केन्द्र सरकार की लाभकारी योजनाएं लागू नहीं की जा रही। इससे आमजन लाभान्वित नहीं हो रहा।
सरवाड़ भाजपा मंडल ने राज्य की कांग्रेस सरकार को कुशासन करार देकर चमन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने रैली भी निकाली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना दिया।
वादे को पूरा नहीं कर सकी
भाजपा देहात जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल ने कहा कि बड़े-बड़े वायदे करके सत्ता में आई कांग्रेस अपने किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है। भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार के खिलाफ आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करें। नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार लढ़ा व मंडल अध्यक्ष सूरज पेंटर ने कहा कि यह सरकार जातिवाद फैला रही है। राजनीतिक दुर्भावनाएं रखकर विकास कार्य नहीं करा रही। इस दौरान किशनलाल बैरवा,रामेश्वर गोस्वामी,भागचंद चौधरी, ओमप्रकाश सोनी, नौरतमल माली, भागचंद चांपा, नासिर मंसूरी, शंकर लाल रेगर, इरफ ान मंसूरी, लक्ष्मीनारायण गहलोत, अचलू सेवता आदि मौजूद रहे।
विकास कार्यों की आशा करना बेकार
इसी प्रकार श्रीनगर बस स्टेण्ड स्थित रामलीला रंगमंच पर पंचायत समिति श्रीनगर प्रधान सुनीता रावत व भाजपा मंडल चुनाव प्रभारी जीतमल प्रजापत के नेतृत्व में श्रीनगर, भवानीखेड़ा और नसीराबाद ग्रामीण मंडल की बैठक में प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों पर रोष जताया गया।
वक्ताओं ने कहा कि जनता में निराशा है। इस सरकार से विकास कार्यों की आशा करना बेकार है। है। बैठक में श्रीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष के.के. जोशी, भवानीखेड़ा मंडल अध्यक्ष हरिसिंह रावत, भाजपा देहात महिला मोर्चा महामंत्री सुनीता यादव, भाजपा जिला मंत्री ताराचंद रावत, पंचायत समिति सदस्य अनिता बैरवा, महावीर मेघवंशी ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक के बाद बस स्टेण्ड से खेड़ा चौराहा तक सरकार की एक वर्ष नाकामियों पर पैदल मार्च निकाला गया।