
Lok Sabha Elections 2024 : राजस्थान में अजमेर लोकसभा सीट के तहत आने वाले तीर्थराज पुष्कर में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस और विपक्ष पर जमकर हमला किया। पीएम ने भाजपा और केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। आज भाजपा का स्थापना दिवस भी है। पीएम मोदी ने जनसभा में उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, देश के इतिहास में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं, जब देश के नागरिकों का एक फैसला अगले सैकड़ों वर्षों का भविष्य तय करता है। 2024 का ये चुनाव ऐसा ही एक बड़ा अवसर है। जानें पीएम मोदी के भाषण की 15 बड़ी बातें ......
1. जनता कह रही है 4 जून को 400 पार।
2. जहां कांग्रेस होगी वहां विकास नहीं हो सकता है।
3. एक तो परिवारीवादी पार्टी और उतनी ही भ्रष्ट पार्टी
4. एक तो करेला ऊपर नीम चढ़ा।
5. कांग्रेस ने कल झूठ का पुलिंदा जारी किया।
6. ये पुलिंदा कांग्रेस को बेनकाब करने का घोषणा पत्र है।
7. कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप।
8. गरीब महिलाओं और युवाओं का जीना मुश्किल था।
9. 2014 से पहले आतंकी हमले होते थे।
10. देश विकास की नई उंचाई की ओर बढ़ रहा है।
11. पहले राजस्थान से पेपर लीक की खबरें आती थी।
12. ईआरसीपी से पानी का संकट खत्म होने वाला है।
13. माता बहनों के बैंकों में खाते खुलवाए।
14. 3 करोड़ माता-बहनों को लखपति दीदी बनाना लक्ष्य।
15. भाजपा सरकार ने 12 करोड़ शौचालय बनवाए।
यह भी पढ़ें - कांग्रेस का घोषणापत्र 'न्याय पत्र' जारी, सचिन पायलट ने कही एक बड़ी बात
यह भी पढ़ें - Video : मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की, चूरू में पीएम की हुंकार