दरगाह में फिसला अजय देवगन का पैर, धक्का-मुक्की से हुए बेहाल

गरीब नवाज के मजार पर पेश की चादर और अकीदत के फूल। बॉलीवुड के अभिनेता अजय देवगन ने पिता की अच्छी सेहत के लिए मांगी दुआ ।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2017, 7:31 AM IST
ajay-devgan in ajmer dargah
ajay-devgan in ajmer dargah

अपने पिता वीरू देवगन की अच्छी सेहत के लिए दुआ मांगने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह जियारत करने आए फिल्म अभिनेता अजय देवगन भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान पैर फिसलने पर गिरते-गिरते बचे। बड़ी मुश्किल से वो दरगाह जियारत कर पाए।

पुलिसकर्मी अजय देवगन को भीड़ से बचाने के लिए उनके चारों तरफ घेरा बना कर चल रहे थे। जैसे ही वे दरगाह के मुख्य द्वार निजाम गेट पर पहुंचे प्रशसंकों की भीड़ लग गई। अभिनेता की एक झलक पाने के लिए बेताब प्रशंसकों के कारण धक्का-मुक्की का माहौल हो गया।

इसी दौरान अजय देवगन का पैर फिसल गया। हालांकि वे तुरंत संभल गए, इसलिए उन्हें किसी तरह की चोट नहीं आई। पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरे में उन्हें आस्ताना शरीफ तक लेकर गए जहां उन्होंने ख्वाजा साहब के मजार पर चादर और अकीदत के फूल पेश कर अपने पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआ की। जियारत के बाद देवगन जयपुर के लिए रवाना हो गए।

कई बार आते रहे हैं देवगन

अजय देवगन कई बार दरगाह आते रहे हैं। वे हमेशा अपनी पत्नी काजोल और बच्चों को भी साथ लाते रहे हैं। इस बार देवगन अकेले ही दरगाह पहुंचे। इस दौरान प्रशंसकों की भारी भीड़ रही।

Published on: