
अजमेर.
हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले फिल्म अभिनेता शुक्रवार को अजमेर आए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के लिए रोड शो किया। वे ओपन कार में सवार होकर चौधरी के लिए वोट मांगने में जुटे हैं। सनी देओल को देखने के लोगों की अपार भीड़ देखी जा सकती है।
किशनगढ़ एयरपोर्ट से सीधे अजमेर पहुंचे सनी को देखने के लिए सैकड़ों लोग राजा साईकिल और आसपास लोग जुट गए। जैसे ही सनी मौके पर पहंचे लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। सनी और अजमेर से भाजपा प्रत्याशी भागीर चौधरी ओपन कार में सवार हैं। दोनों पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा की। धीरे-धीरे कारवां आगे बढ़ रहा है। अजमेर में सनी का यह पहला बड़ा शो है।
मशहूर है सनी के डायलॉग
इनमें यह ढाई किलो हाथ जब पड़ता है ना जैसे कई डायलॉग शामिल है। उल्लेखनीय है कि सनी देओल कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। उन्होंने फिल्म बेताब से अपना फिल्मी करियर शुरू किया था। दामिनी, डर, जीत, जिद्दी, दिल्लगी, बॉडर, गदर एक प्रेम कथा, यमला पगला दीवाना, अपने सहित कई हिट फिल्मे दे चुके है।
गुरुदासपुर से मैदान में उतारा
उन्हें पार्टी से पंजाब के गुरुदासपुर से मैदान में उतारा है। यहां से पहले दिवंगत अभिनेता विनोद कुमार सांसद रह चुके है। सनी देओल के पिता धर्मेन्द्र भी राजस्थान के बीकानेर से चुनाव लड़ चुके है। उनकी सौतेली मां हेमामालिनी मथुरा से चुनाव मैदान में है।