अजमेर

सहायक कर्मचारियों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

कर्मचारियों के पद बढ़ाने की मांग

less than 1 minute read
Oct 14, 2019
सहायक कर्मचारियों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार

अजमेर. जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सहायक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागचंद जोगी एवं महामंत्री शैलेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में सहा.क कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने दो घंटे कार्य बहिष्कार किया। वहीं आपातकालीन इकाई के सामने प्रदर्शन किया। अध्यक्ष जोगी के अनुसार जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में दो दशकों से कई नवीन विभाग प्रारंभ हो चुके हैं और वर्तमान में संचालित हैं। इसके बावजूद सहायक कर्मचारियों व सफाई कर्मचारियों की भर्ती नहीं करने से कार्य का भार भी बढ़ रहा है। एक-एक सहायक कर्मचारी को पांच से सात विभागों के कार्य संपादित करने पड़ रहे हैं। कई बार रोगियों के कार्य भी समय पर पूरे नहीं होते हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर को कई बार इस समस्या से अवगत करवाने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया गया है। इससे कार्मिकों में भी रोष व्याप्त है। जोगी ने बताया कि राज्य सरकार एवं चिकित्सालय प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान नहीं करने पर प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

Published on:
14 Oct 2019 06:46 pm
Also Read
View All