अजमेर

सावधान रहें इस लुटेरी दुल्हन से, कहीं आपका नहीं हो जाए ये हाल

पूर्व पति को तलाक दिए बगैर किया था दूसरा ब्याह। पुलिस धोखाधड़ी के मामले में पड़ताल में जुटी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2019, 8:14 AM IST
fraud in marriage
Marriage

अजमेर.

ससुराल से गहने समेट कर फुर्र होने वाली दुल्हन को रामगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पड़ताल में दुल्हन के कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए है। विवाहिता ने पूर्व पति को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी रचाई थी। पुलिस उससे धोखाधड़ी के मामले में पड़ताल में जुटी है।

थानाप्रभारी गोमाराम ने बताया कि आशागंज संत कंवरराम कॉलोनी निवासी नरेश साधवानी की ओर से दर्ज करवाए गए धोखाधड़ी के मामले में ब्यावर निवासी माया मनसुखानी को गिरफ्तार किया है। साधवानी ने बताया कि फरवरी 2017 में दुबई से आकर ब्यावर निवासी माया से विवाह किया। विवाह के बाद वह विदेश चला गया।

इधर पत्नी माया का माता-पिता से आए दिन विवाद होने पर वह उसे ढाई लाख रुपए खर्च कर दुबई बुला लिया लेकिन यहां पर भी वह ज्यादा दिन नहीं टिकी और अजमेर लौट आई। यहां आने के बाद वह अपने पीहर चली गई। गत दिनों वह अजमेर उसके घर आई और अलमारी में रखी 3 से चार लाख रुपए के जेवरात और सारा सामान सूटकेस में भरकर ले गई।

पहले से शादीशुदा थी माया

नरेश ने बताया कि वह स्वदेश लौटा तो अलमारी में उसको माया के दस्तावेज मिले जिससे पता चला कि वह पूर्व में शादीशुदा थी। फॉयसागर रोड निवासी रिश्तेदार के माध्यम से तथ्य छिपाते हुए माया ने अपने पूर्व पति से तलाक लिए बगैर उससे शादी रचा ली। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि माया पेशे नर्स है।

Published on: