अजमेर

80 श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक फेल, यात्रियों में मच गई चीख-पुकार, फिर चालक ने दिखाई ऐसी चाल

Bus Accident in Pushkar: पुष्कर के तिलोरा रोड पर आज गुरूवार को करीबन 80 सवारियों से भरी बस ( Bus Accident in Pushkar ) विद्युत विभाग कार्यालय की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में 6 श्रद्धालु घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अजमेर रेफर किया गया है...
2 min read
• •
Updated: 17 Oct 2019, 2:00 PM IST
bus_accident.jpg

अजमेर/पुष्कर। पुष्कर के तिलोरा रोड पर आज गुरूवार को करीबन 80 सवारियों से भरी बस ( Bus Accident in Pushkar ) विद्युत विभाग कार्यालय की दीवार से टकरा गई। दुर्घटना में 6 श्रद्धालु घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें अजमेर रेफर किया गया है। 4 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बस बंगाल से नागौर की ओर जा रही थी। गनीमत रही कि ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार ब्रेक फेल होने के साथ ही चालक ने सूझबूझ दिखाई तथा बस को दीवार से जा टकरा दी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घायल श्रद्धालुओं ने बताया कि करीबन 80 सवारियों से भरी बस बंगाल से नागौर की ओर जा रही थी। तिलोरा रोड पर सब्जी मंडी पर सब्जी लेने के बाद बस चली ही थी कि बस के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को थोड़ी दूर आगे विद्युत विभाग कार्यालय की दीवार से टकरा दिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। अगर चालक से थोड़ी सी भी लापरवाही होती तो बस विद्युत कार्यालय के अंदर घुस जाती तथा हाइपरटेंशन ट्रांसफार्मर से टकराने के बाद बड़ा हादसा हो सकता था।

बस दुर्घटना में मुशर्रफ बीबी नामक एक महिला की हालत गंभीर होने से उसे इलाज के लिए अजमेर किया गया है। मोहन नाम के कॉन्टेक्टर को भी हालत गंभीर होने से अजमेर इलाज के लिए रेफर किया गया है तथा शेष 4 श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

सूचना मिलने के साथ ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है बताया जाता है कि घायल महिला बस की फाटक पर खड़ी थी। दुर्घटना होने के साथ ही वह जमीन पर गिर गई। घायल महिला के सिर पर गहरी चोट होने से उसे इलाज के लिए गंभीर अवस्था में अजमेर रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना होने के साथ ही बस में सवार पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं में हडक़ंप मच गया। गौरतलब तो यह है कि जिस स्थान पर बस टकराई उसी स्थान पर विद्युत विभाग के पूरे पुष्कर कस्बे में सप्लाई के लिए कई ट्रांसफार्मर लगे हुए थे। थोड़ी सी असावधानी होने पर बस सीधे ट्रांसफर से टकराने पर बड़ा हादसा हो सकता था। चालक की सूझबूझ से हादसा टल गया।

Updated on:
17 Oct 2019, 2:00 PM IST
Published on: