अजमेर

हंसी खुशी लौट रहे थे मायरा भरकर और मच गई चीख-पुकार

रायपुर के समीप स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, 20 जने घायल, 6 ब्यावर अस्पताल में भर्ती
less than 1 minute read
Apr 21, 2019
bus overturned, 20 injured
हंसी खुशी लौट रहे थे मायरा भरकर और मच गई चीख-पुकार

ब्यावर (अजमेर).

रायपुर के निकट स्टेयरिंग फैल होने से एक बस पलटी खा गई। बस में सवार बीस से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें से 15 को रायपुर चिकित्सालय में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है, वहीं अन्य 6 जनों की गम्भीर हालत को देखते हुए ब्यावर रेफर कर दिया गया। इनका ब्यावर में उपचार चल रहा है। यह सभी फुलेदा से मायरा भरकर वापस कुणैजा लौट रहे थे।

घायलों के अनुसार फुलेदा से मायरा भरकर किशन सिंह आदि वापस बस में कुणैजा लौट रहे थे। करीब 45 जने बस में सवार थे। सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में बस को मोड़ा, लेकिन स्टेयरिंग फैल हो गया। इससे बस सड़क के नीचे जाकर पलट गई।

इसमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी को रायपुर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहां से कुणेजा निवासी मीकू, केना, सीता, पानी, सुगना, मीरा की गम्भीर हालत को देखते हुए ब्यावर रेफर कर दिया। इन सभी का ब्यावर के अमृतकौर चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

फिर परिजन ने खींची ट्रॉली

जब परिजन घायल को लेकर अस्पताल पहुंचे तो वहां एक्स-रे के लिए मरीज को ले जाते समय ट्रॉली परिजन ने ही खींची। ट्रोलीमैन को तलाश भी किया, लेकिन वह नहीं मिला। गौरतलब है कि अस्पताल में ऐसी घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता कार्रवाई नहीं की जाती।

Updated on:
21 Apr 2019 04:38 am
Published on:
21 Apr 2019 04:38 am