अजमेर

बांह पर काली पट्टी,हाथ में तिरंगा और जुबान पर सीएए की खिलाफत

अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के निजाम गेट पर जुटे लोग, नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ लगाए नारे, जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन कर जताया विरोध
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2020, 1:17 AM IST
CAA opposes Dargah in Ajmer
बांह पर काली पट्टी,हाथ में तिरंगा और जुबान पर सीएए की खिलाफत,बांह पर काली पट्टी,हाथ में तिरंगा और जुबान पर सीएए की खिलाफत

अजमेर. यहां मस्लिम समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ में एनआरसी लागू करने की भी आशंका जताई। जुमे की नमाज के बाद दरगाह के समक्ष कई लोग जुटे।

इस दौरान प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान लोगों ने बांह पर काली पट्टी बांधी। हाथों में तिरंगा लहराया और तख्तियां लेकर विरोध जताया। उल्लेखनीय है कि यह अधिनियम संसद में पास होने के बाद अजमेर में हर शुक्रवार को इस तरह का प्रदर्शन किया जा रहा है।

जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय और अन्य लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए दरगाह बाजार मे पुलिस जाप्ता तैनात रहा। जिला प्रशासन और दरगाह थाना पुलिस ने विशेष निगरानी रखी। इसके बाद शाम को स्टेशन रोड स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

अस्थिरता का माहौल!

प्रदर्शन के बाद वक्ताओं ने कहा कि सीएए और एनआरसी देश को धार्मिक आधार पर तोडऩे वाला है। पूरे देश में अस्थिरता का माहौल है। इस दौरान मोहम्मद अलाउद्दीन अंदरकोट पंचायत के सदर मंसूर खान, पूर्व पार्षद मुख्तार नवाब, सईद खान, हुमायूं खान, एम.एस. अकबर, अब्दुल रज्जाक भाटी और अन्य मौजूद रहे।

Published on: