अजमेर

ट्रेलर से टकराई कार, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बांदनवाड़ा पुलिया के बीचोंबीच सोमवार दोपहर नसीराबाद से भीलवाड़ा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चित्तौड़गढ़ जिला निवासी दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2023, 8:35 PM IST
car collided with trailer two people died in ajmer

बांदनवाड़ा (अजमेर)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर बांदनवाड़ा पुलिया के बीचोंबीच सोमवार दोपहर नसीराबाद से भीलवाड़ा की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में कार में सवार चित्तौड़गढ़ जिला निवासी दो युवकों की मौत हो गई तथा तीन घायल हो गए। घायलों को भिनाय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए तथा घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भिनाय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी गिरधरसिंह ने बताया कि चित्तौड़ निवासी दस लोग दो कार में सवार होकर खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे थे। बांदनवाड़ा के करीब एक होटल पर खाना खाने के पश्चात दोनो कारें रवाना हुई। उनमें से आगे चल रही कार तेज रफ्तार में बांदनवाड़ा पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पीछे घुस गई। भीषण टक्कर से कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों तथा मृतकों को खासी मशक्कत कर कार से बाहर निकलवाया। हादसे में इससे कार में सवार रमेश (24) पुत्र शंकर गाडरी निवासी कानाखेड़ा (भोपालसागर चित्तौड़) व जमनेश (35) पुत्र मदन कलाल निवासी पोहुना (राशमी चित्तौड़) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य दिनेश, हीरालाल व किशनलाल कीर घायल हो गए।

Published on: