8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी की खुशियां मातम में बदली: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, मचा कोहराम

स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढ़सर में बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोविंदगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 Mar 2023, 1:58 PM IST

bike rider died due to bus collision in govindgarh chomu

गोविंदगढ़ (जयपुर)। स्थानीय पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम ढोढ़सर में शनिवार बस की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे गोविंदगढ़ के राजकीय चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके साथ ही मृतक दशरथ के घर परिवार में चचेरे भाई अनिल की शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शुक्रवार रात ही अनिल की बिलौंची निवासी युवती से साथ शादी हुई थी। शनिवार सुबह इनके परिजन घर में नई नवेली दुल्हन के आने पर उसके स्वागत की तैयारी में जुटे हुए थे। हालांकि रस्मों-रिवाज के चलते नव विवाहित जोड़े ने गमगीन माहौल में प्रवेश किया।बाद में मृतक दशरथ का अंतिम संस्कार किया गया। ढोढ़सर निवासी राजेंद्र नागर ने बताया कि गोविंद कॉलोनी ढोढ़सर निवासी बोदूराम के बेटे अनिल की शुक्रवार को शादी बिलौंची में हुई थी।

यह भी पढ़ें : साड़ी के पल्लू से दो माह के मासूम बेटे को बांधकर कुएं में फेंका, कलयुगी मां गिरफ्तार

शादी में से अधिकांश बाराती देर रात लौट आए थे। इनमें दूल्हे अनिल का चचेरा भाई दशरथ (23) पुत्र आंनदीलाल रैगर भी देर रात घर ढोढ़सर आ गया था, जो शनिवार सुबह परिजनों को मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने की कह कर रवाना हुआ था। जयपुर-सीकर राजमार्ग पर ढोढ़सर के निकट पुलिया पर सात बजे बस ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गए, सूचना पर पहुंचे परिजनों व अन्य लोगों ने उसे गोविंदगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को चौमूं सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बस व मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। परिजनों ने बताया कि मृतक दशरथ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने के साथ ही सामाजिक गतिविधियों में भी हमेशा आगे रहता था।