अजमेर

SI Paper leak के बाद अब इस सरकारी भर्ती में नकल, RPSC ने कराया पुलिस केस, इतने आरोपियों की तलाश, 2023 में थी परीक्षा

RPSC Paper leak case: उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है।
2 min read
Apr 07, 2024
RPSC Paper Leak
RPSC Paper Leak

RPSC Paper leak case: राजस्थान में कोई सरकारी भर्ती परीक्षा हो और उसमें नकल का प्रयास ना हो.......? ऐसा अब संभव नहीं है। अब तो स्कूल परीक्षाओं के पेपर ही चोरी होने लगे हैं। राजस्थान पुलिस की एजेसी एसओजी इन दिनों एसआई भर्ती परीक्षा 2014 और 2021 की जांच कर रही है। इस बीच एक और सरकारी भर्ती परीक्षा में नकल का मामला सामने आ गया हैं। हाल ही में हुई इस परीक्षा में चार डमी अभ्यर्थी पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराया गया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने हाल ही में पीटीआई भर्ती परीक्षाएं कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार चार अभ्यर्थियों ने प्रवेश पत्र की फोटो बदलकर अपनी जगह डमी अभ्यर्थी बैठाया। इन चारों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए आयोग ने बुलाया लेकिन वे आए नहीं। ऐसे में आयोग ने सिविल लाइन थाने में चारों अभ्यर्थियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया है। चारों कैंडिडेट्स बांसवाड़ा, जालोर, बाड़मेर, जोधपुर के हैं। अजमेर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अब चारों के यहां रेड करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

दरअसल सीनियर पीटीआई एग्जाम2022 का आयोजन अजमेर एवं जयपुर जिला मुख्यालय पर 30 अप्रैल को हुआ था। अजमेर में 51 व जयपुर में 71 सेंटर बनाए गए थे। पहली पारी में 58.03 तथा दूसरी पारी में 57.51 प्रतिशत अभ्यर्थी मौजूद रहे थे। इसमें बताया कि आयोग ने 461 पदों के लिए 30 अप्रैल 2023 को 2 पारी में परीक्षा आयोजित कर 426 उत्तीर्ण अभ्यर्थी का परिणाम जारी किया था। उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच में 31 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। आयोग ने उन्हें अवसर देते हुए 23 फरवरी को बुलाया गया। लेकिन नहीं आए। इसके बाद फिर से इन चारों को व्यक्तिगत सुनवाई के लिए 3 अप्रैल को बुलाया लेकिन फिर वे नहीं आए। अब विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराया है।

Published on:
07 Apr 2024 12:27 pm