अजमेर

राजस्थान के विधायक के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला दर्ज

सेंदडा थाना पुलिस ने विधायक शंकरसिंह रावत व उनके पुत्र बलवीरसिंह सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने व तोड फोड करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Mar 2023, 12:34 PM IST
msg356744430-61434.jpg

ब्यावर। सेंदडा थाना पुलिस ने विधायक शंकरसिंह रावत व उनके पुत्र बलवीरसिंह सहित अन्य के खिलाफ जानलेवा हमला करने व तोड फोड करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। मारपीट में घायल युवक को अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अस्पताल में घायल युवक के बयान दर्ज किए।

सेंदडा थाना पुलिस के अनुसार राजेन्द्रसिंह ने शिकायत देकर बताया कि उसको नीलकंठ महादेव मंदिर के पीछे पहाडी पर एडवेंचर्स गतिविधियों के संचालन की पंचायत ने अनुमति प्रदान की थी। मौके पर टिन शेड तथा लोहे के दो पिलर लगे हुए थे। स्टाफ ओमसिंह व नरेन्द्रसिंह यहां रहते थे। शिकायत में बताया कि ब्यावर विधायक शंकरसिह रावत अपने पुत्र बलबीर, उनका सुरक्षा गार्ड राजेन्द्रसिंह, बलजीत भाटी, सुनिलसिंह, हिम्मतसिंह, अर्जूनसिंह रावत, भवानी एक राय होकर वहां पहुंचे।

ओमसिंह तो मौके से भाग गया लेकिन नरेन्द्रसिंह के साथ इन्होंने मारपीट की। यहां पर लगी सामग्री में तोड फोड कर दी। इससे सामान को खासा नुकसान हुआ है। सेंदडा थाना पुलिस ने 6 मार्च को मामला दर्ज कर अमृतकौर चिकित्सालय पहुंच घायल के बयान लिए। विधायक के खिलाफ मामला दर्ज होने की जानकारी सीआईडी व सीबी को भी भेजी गई है।

Published on: