8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जान जोखिम में डाल रहे युवा: अर्द्धनग्नावस्था में बाइक पर स्टंट करते सड़क पर गिरा युवक, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में बाइक सवार युवक शहर की सड़कों पर स्टंट करते नजर आए। खास बात यह रही कि सड़क पर दौड़ती बाइक पर अर्द्धनग्नावस्था में स्टंट करता एक युवक गिर गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 3 Mar 2023, 11:33 AM IST

staunt_on_bike.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/अजमेर। सोशल मीडिया पर गुरुवार को वायरल हुए एक वीडियो में बाइक सवार युवक शहर की सड़कों पर स्टंट करते नजर आए। खास बात यह रही कि सड़क पर दौड़ती बाइक पर अर्द्धनग्नावस्था में स्टंट करता एक युवक गिर गया। गनीमत रही कि उसके गम्भीर चोट नहीं आई। अलवर गेट थाना पुलिस वायरल वीडियो में नजर आ रहे युवक की तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कुछ युवक देर रात बाइक पर कुन्दन नगर चौराहा से सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र प्रथम की ओर तेज गति में जाते नजर आए। बाइक के पीछे अर्द्धनग्नावस्था में बैठा युवक अचानक पीछे की सीट पर खड़ा हो गया। संतुलन बिगड़ने से वह पीठ के बल सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि सिर में गम्भीर चोट नहीं आई। हालांकि युवक के सड़क पर गिरने के बाद का वीडियो नहीं है। अलवर गेट थाना पुलिस अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से युवकों की तलाश में जुटी है।

दर्ज हो सकता है मुकदमा
देर रात स्टंट कर अपनी और राहगीर की जान को मुसीबत में डालने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर रखा है। विगत 12 फरवरी को पुष्कर रोड पर एक युवक व युवती के चलती बाइक पर स्टंट करने पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित युवक को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : अब राजस्थान में चलती बाइक पर 'बेशर्म इश्क' का नजारा, जिसने भी देखा, हुआ हैरान

इनका कहना है...
बाइक पर स्टंट का वीडियो सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र प्रथम के पास का है। स्टंट कर रहे युवकों की तलाश की जा रही है। तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।
श्याम सिंह, थानाप्रभारी, अलवर गेट