अजमेर

सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाया, मिलने आई तो दी मौत

रेलकर्मी ने की थी युवकी की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, रेलवे कॉलोनी में ब्यावर निवासी युवती की हत्या का खुलासा, पुलिस ने किया रेलकर्मी को गिरफ्तार

less than 1 minute read
Jan 11, 2020
सोशल मीडिया पर प्रेमजाल में फंसाया, मिलने आई तो दी मौत

सवाईमाधोपुर/अजमेर. यहां रेलवे कॉलोनी में चार दिन पहले ब्यावर-अजमेर निवासी युवती की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। गिरफ्तार आरोपी धर्मेन्द्र (30) पुत्र ओमप्रकाश शर्मा निवासी पढ़ाना हाल निवासी ब्रह्मपुरी रेलवे कॉलोनी है। आरोपी सवाईमाधोपुर में रेलवे में ग्रुप डी में प्वाइंटमैन है। युवती फेसबुक चैटिंग में फंसकर देवली टोंक निवासी फेसबुक फ्रेंड से मिलने यहां पहुंची थी, लेकिन वह तो आया नहीं और रेलकर्मी उसे मिल गया।

बुजुर्ग करता था चैटिंग

पुलिस ने बताया कि फेसबुक फ्रेंड 54 वर्षीय बुजुर्ग था। वह युवक बन चैटिंग कर रहा था। जब उसे पता चला कि युवती उससे मिलने आ रही है तो वह घबरा गया। उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। युवती सवाईमाधोपुर स्टेशन पर उतरी तो उसके अकेला व असहज पाकर आरोपी धर्मेन्द्र ने मदद का भरोसा दिया। वह युवती को अपने क्र्वाटर में गलत काम करना चाह था। कामयाब नहीं होने पर उसने मफलर से गला दबाकर युवती की हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी सीसीटीवी फुटेज में युवती के साथ जाता नजर आया था।

यूं पहुंची सवाई माधोपुर

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि युवती 2 जनवरी को अजमेर स्थित नर्सिंग हॉस्टल से निकली थी। वह 4 जनवरी को रात्रि 8.30 बजे सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। देवली निवासी अब्दुल हक अब्बासी (54) सवाईमाधोपुर निवासी फिरोज खान के नाम से फर्जी आईडी बनाकर युवती से चैटिंग करता था। वह उससे मिलने के लिए निकलीथी। 3 जनवरी को बातचीत के दौरान उसने युवती से मिलने से इंकार कर दिया। लेकिन युवती अजमेर से उदयपुर, चित्तौडगढ़़, कोटा होते हुए 4 जनवरी को सवाईमाधोपुर पहुंची। चैटिंग करने वाले आरोपी की मोबाइल कॉल डिटेल देवली में आई। वह सवाईमाधोपुर नहीं आया। युवती के पास खुद का मोबाइल नहीं था। ऐसे में उसने रास्ते में यात्रियों के मोबाइल से अब्दुल हक से बात की थी।

Published on:
11 Jan 2020 10:22 am
Also Read
View All