अजमेर

CBSE: 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जल्द

CBSE- अजमेर रीजन में अब केवल राजस्थान और गुजरात के स्कूल
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Jul 2019, 11:17 AM IST
CBSE 9th 11th students regestration soon Ajmer
students in Super 100 rewa

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जल्द प्रारंभ करेगा। ये विद्यार्थी वर्ष 2021 में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देंगे। पंजीकृत विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीयन किया जाता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं शामिल होती हैं। वर्ष 2021 में दसवीं-बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इस बार नवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययरत हैं। इन विद्यार्थियों के पंजीयन अगस्त या सितम्बर से प्रारंभ होंगे। इनमें अजमेर सहित नई दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और अन्य रीजन के विद्यार्थी शामिल होंगे।

कम हुआ अजमेर रीजन का दायरा

बोर्ड ने देश के विभिन्न हिस्सों में छह नए रीजन गठित किए हैं। इनमें बैंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट शामिल हैं। अजमेर रीजन में अब तक राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित दादर नागर हवेली क्षेत्र के स्कूल शामिल थे। बोर्ड ने मध्यप्रदेश के स्कूल को नवसृजित भोपाल रीजन से जोड़ दिया है। साथ ही दादर नागर हवेली को नवसृजित पुणे रीजन से जोड़ा गया है। अजमेर रीजन में अब केवल राजस्थान और गुजरात के स्कूल ही रह गए हैं।

Published on: