अजमेर

CBSE: नवीं-ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जल्द

CBSE: दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीयन किया जाता है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2019, 6:34 AM IST
cbse registration process
NEET CBSE,CBSE CTET,CBSE CTET exam,Now access lost papers CBSE eases process to get l,CBSE Class 10,For students of CBSE,CBSE schools,

सीबीएसई:नवीं-ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जल्द

अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नवीं और ग्याहवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन जल्द प्रारंभ करेगा। ये विद्यार्थी वर्ष 2021 में दसवीं और बाहरवीं की परीक्षा देंगे। पंजीकृत विद्यार्थी ही परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।

सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं एवं ग्यारहवीं में पंजीयन किया जाता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं शामिल होती हैं। वर्ष 2021 में दसवीं-बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इस बार नवीं एवं ग्यारहवीं कक्षा में अध्ययरत हैं। इन विद्यार्थियों के पंजीयन अगस्त या सितंबर से प्रारंभ होंगे। इनमें अजमेर सहित नई दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, इलाहाबाद, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और अन्य रीजन के विद्यार्थी शामिल होंगे।

कम हुआ अजमेर रीजन का दायरा

बोर्ड ने देश के विभिन्न हिस्सों में छह नए रीजन गठित किए हैं। इनमें बेंगलूरू, चंडीगढ़, भोपाल, नोएडा, पुणे एवं दिल्ली वेस्ट शामिल हैं। अजमेर रीजन में अब तक राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश सहित दादर नागर हवेली क्षेत्र के स्कूल शामिल थे। बोर्ड ने मध्यप्रदेश के स्कूल को नवसृजित भोपाल रीजन से जोड़ दिया है। साथ ही दादर नागर हवेली को नवसृजित पुणे रीजन से जोड़ा गया है। अजमेर रीजन में अब केवल राजस्थान और गुजरात के स्कूल ही रह गए हैं।

Published on: