
अजमेर.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन हो चुके हैं। पंजीकृत विद्यार्थी ही 2020 की परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। अब स्कूल को रजिस्ट्रेशन के लिए कोई रियायत नहीं मिलेगी।
सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं में पंजीयन किया जाता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं शामिल होती हैं। वर्ष 2020 में दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इस बार नवीं कक्षा में अध्ययरत हैं।
दस्तावेजों की जांच
इन विद्यार्थियों के पंजीयन किए गए हैं। इनमें अजमेर सहित नई दिल्ली, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम, पंचकुला, प्रयागराज (इलाहाबाद), देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, गुवाहाटी रीजन के विद्यार्थी शामिल हैं। स्कूल ने बीते महीने नवीं के विद्यार्थियों का 5250 ग्याहवीं के विद्यार्थियों का 5300 रुपए विलम्ब शुल्क के साथ पंजीयन कराए थे। अब सीबीएसई इनके दस्तावेजों की जांच में जुटा है।
आधार नम्बर नहीं हों तो यह दस्तावेज
परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों से आधार नंबर मांगे गए थे। आधार कार्ड नहीं होने पर पासपोर्ट नंबर, राशन कार्ड नम्बर, बैंक एकाउन्ट नम्बर या अन्य कोई वैध परिचय पत्र के नम्बर भी लिए गए। फिर भी कुछ विद्यार्थियों के दस्तावेज रह गए हैं, तो बोर्ड स्कूल के माध्यम से
इन्हें मंगवाएगा।