6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े चाकूबाजी में हुआ था मर्डर, पुलिस ढूंढ रही है असली वजह

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
murder mystry in ajmer

murder mystry in ajmer

अजमेर.

पुरानी रंजिश में पिछले दिनों दरगाह नई सडक़ पर एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे फरार हो गए। पुलिस हत्या की असली वजह तलाशने में जुटी है। फिलहाल पुरानी अदावत ही सामने आई है।

उधर मृतक रिश्तेदार व क्षेत्रवासियों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक सरकारी आवास का घेराव भी किया। लेकिन वारदात के खास कारण सामने नहीं आए हैं। गंज थानाधिकारी ने उन्हें हत्यारों की गिरफ्तारी की विश्वास दिलाया है।

पुलिस के अनुसार बीते दिनों दिवाली पर राम-राम के दौरान नागफनी नई सडक़ तिराहे पर गुरुवार शाम को नागफनी काजीपुरा रोड तेलियो की बगीची अशोक गुर्जर पुत्र कृष्ण गुर्जर को कुछ युवकों ने रास्ता रोक लिया।

आरोपितों ने अशोक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। धारदार हथियार से हुए हमले में अशोक गंभीररूप से जख्मी होकर निढाल हो गया। वारदात के बाद आरोपित फरार हो गए। क्षेत्रवासियों ने घायल अशोक को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचाया था।

जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही दरगाह वृत्ताधिकारी राहुल वशिष्ठ, गंज थानाप्रभारी अनिलकुमार पाण्डे, स्पेशल टीम के प्रभारी विजयसिंह रावत समेत आलाधिकारी पहुंचे। पुलिस ने अशोक के भाई लक्की गुर्जर की शिकायत पर मोहित शर्मा, दिवेश कश्यप समेत अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर लिया।

क्या हो सकती है वजह

पुलिस हत्या की असली वजह तलाश रही है। इनमें पैसों के लेन-देन, सम्पत्ति या भूमि विवाद, कोई पारिवारिक विवाद जैसी वजह शामिल है। लेकिन अभी तक तफ्तीश में असली कारण दूर है।