अजमेर

सीबीएसई-परीक्षाएं मार्च में, स्टूडेंट्स की निगाहें टाइम टेबल पर

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Dec 2018, 6:33 AM IST
cbse exam 2019
cbse exam 2019

अजमेर. सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं कक्षा की सालाना परीक्षाएं मार्च में प्रारंभ होंगी। बोर्ड टाइम टेबल बना चुका है। इसके जल्द जारी होने की उम्मीद है।

सीबीएसई के अजमेर, नई दिल्ली, पंचकुला, गुवाहाटी, प्रयागराज (इलाहाबाद), देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम रीजन में दसवीं और बारहवीं कक्षा के 29 लाख से ज्यादा नियमित और स्वयंपाठी विद्यार्थी 2019 की परीक्षा देंगे। सालाना परीक्षाएं मार्च में प्रारंभ होंगी। विद्यार्थियों की जनवरी अंत या फरवरी में प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। इसके बाद मार्च में विषयवार सालाना परीक्षाएं कराई जाएंगी। बोर्ड टाइम टेबल तैयार कर चुका है।

लोकसभा चुनाव पर भी नजरें...
देश में वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते सीबीएसई को टाइम टेबल में विषयवार पेपर और तिथियों का ध्यान रखना होगा। चुनाव के दौरान तिथियां टकराने पर उनमें तब्दीली की जाएगी। ऐसा 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हो चुका है।

दसवीं में बोर्ड परीक्षा
दसवीं में वर्ष 2009-10 से बोर्ड में सतत एवं समग्र मूल्यांकन के तहत विद्यार्थियों को दो विकल्प दिए गए थे। यह बोर्ड अथवा स्कूल पैटर्न से दसवीं की परीक्षाएं दे रहे थे। केंद्र की मौजूदा एनडीए सरकार ने साल 2018 में फिर से बोर्ड परीक्षा पैटर्न शुरू किया है। अगले साल भी यही पैटर्न लागू रहेगा।

Published on: