अजमेर

CBSE: भरवाए जा रहे हैं सप्लीमेंट्री परीक्षा फार्म, अब लगेंगे पांच हजार रुपए

बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई को होगी। दसवीं की विषयवार पूरक परीक्षा 10 जुलाई तक चलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 May 2019, 6:32 AM IST
cbse compartment exam 2019
cbse compartment exam 2019

अजमेर.

सीबीएसई ने बारहवीं और दसवीं की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन भरवाने जारी हैं। एक हजार रुपए विलंब शुल्क से विद्यार्थियों की सूची (एलओसी) अपलोड करने की सुविधा खत्म हो गई है। अब 5 हजार रुपए विलंब शुल्क देकर सूची अपलोड हो सकेगी।

प्रतिवर्ष मुख्य परीक्षा में कम नंबर आने पर विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री योग्य घोषित किया जाता है। ऐसे विद्यार्थियों की परीक्षाएं जुलाई के दूसरे पखवाड़े में होती हैं। अजमेर रीजन में इस बार बारहवीं में 11 हजार 117 विद्यार्थियों के सप्लीमेंट्री आई है। इनमें 7385 छात्र और 3732 छात्राएं हैं। दसवीं में 8256 विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री के योग्य माना गया है। इनमें 6062 छात्र और 2194 छात्राएं हैं। इनमें नियमित एवं स्वयंपाठी विद्यार्थी शामिल हैं। इनके आवेदन भरने जारी हैं। अब पांच हजार रुपए विलम्ब शुल्क देकर 5 जून तक विद्यार्थियों की सूची अपलोड हो सकेगी।

मालूम हो कि इस बार दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं में अजमेर, नई दिल्ली, प्रयागराज, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी और पंचकुला रीजन में करीब 31 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। बारहवीं के सभी विषयों की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2 जुलाई को होगी। दसवीं की विषयवार पूरक परीक्षा 10 जुलाई तक चलेगी।

Published on: