हो जाएं तैयार, CBSE नेट जेआरएफ परीक्षा 10 जुलाई को

सीबीएसई की राष्ट्रीय पात्रता एवं जूनियर रिसर्च फैलेाशिप परीक्षा (नेट/जेआरएफ) रविवार को देश के विभिन्न शहरों में होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Jul 2016, 12:19 PM IST
cbse exam
cbse exam

सीबीएसई की राष्ट्रीय पात्रता एवं जूनियर रिसर्च फैलेाशिप परीक्षा (नेट/जेआरएफ) रविवार को देश के विभिन्न शहरों में होगी। अजमेर में 13 केंद्रों पर करीब 6 हजार 500 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।

नेट-जेआरएफ में करीब 80 विषयों की परीक्षा होगी। सुबह 9,30 से 10.45 बजे तक प्रथम, 11.15 से 12.30 बजे तक द्वितीय और 2 से 4.30 बजे तक तृतीय पेपर लिया जाएगा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रथम पेपर में अभ्यर्थियों को 60 में 50 प्रश्न करने होंगे।

द्वितीय पेपर में 50 प्रश्न और तृतीय पेपर में 75 प्रश्न करने होंगे। इस परीक्षा के जरिए विश्वविद्यालयों/कॉलेजों में सहायक प्रोफसर की योग्यता भी तय होगी। सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक कमल पाठक ने बताया कि अजमेर में 13 केंद्रों पर करीब 6500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

सामान लाने पर रहेगी रोक

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों में हेयर पिन, हेयर बैंड, अंगूठी, चेन, ब्रेसलेट, कानों की बालियां, लौंग, धूप के चश्मे (गॉगल्स), पर्स/वॉलेट, बैग, पैन-पैंसिल, मोबाइल, हाथ घड़ी, ब्लू टूथ, ईयर फोन, माइक्रोफोन, पेजर, ज्योमेट्री, पेंसिल बॉक्स, केलक्यूलेटर और अन्य सामान साथ नहीं ले जा पाएंगे। सभी केंद्रों पर अभ्यर्थियों की मेटल डिक्टेटर से जांच की जाएगी।


Published on: