अजमेर

पहली बार पांच दिन चलेगी नेट जेआरएफ परीक्षा, जानें परीक्षा का पूरा टाईम टेबल

www.patrika.com/ajmer-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2018, 11:15 AM IST
UGC NET 2018 Admit Card
new rules and regulations for ugc net exam 2018

अजमेर. नेट-जेआरएफ परीक्षा में इस बार बदलाव देखने को मिलेगा। इस बार 18 से 22 दिसम्बर तक दो पारियों में परीक्षा कराई जाएगी। सत्तर साल में पहली बार होगा, जबकि यह परीक्षा पांच दिन तक चलेगी। कॉलेज और विश्वविद्यालयों में असिसटेंट लेक्चरर तथा शोधार्थियों की फैलोशिप योग्यता के लिए नेट-जेआरएफ परीक्षा कराई जाती है।

आजादी के बाद से वर्ष 2013-14 तक यूजीसी तथा उसके बाद पिछले साल तक सीबीएसई ने यह परीक्षा कराई। केंद्र सरकार ने इस साल नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को परीक्षा आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके फार्म बीते सितम्बर में भरवाए गए थे। अब दिसम्बर में यह परीक्षा कराई जाएगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र अगले सप्ताह वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

कुछ यूं चलेगी परीक्षा (एनटीए के अनुसार)

18 दिसम्बर- प्रथम पेपर: 9.30 से 1, द्वितीय पेपर:2.30 से 6 बजे
19 दिसम्बर- प्रथम पेपर: 9.30 से 1, द्वितीय पेपर: 2.30 से 6 बजे

20 दिसम्बर- प्रथम पेपर: 9.30 से 1, द्वितीय पेपर: 2.30 से 6 बजे
21 दिसम्बर- प्रथम पेपर: 9.30 से 1, द्वितीय पेपर: 2.30 से 6 बजे

22 दिसम्बर- प्रथम पेपर: 9.30 से 1, द्वितीय पेपर: 2.30 से 6 बजे

Published on: