अजमेर

CBSE की 2020 पर नजर, शुरू होगा ये खास काम

जुलाई अंत या अगस्त से शुरू होगा सभी जोन में कामकाज
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jun 2019, 7:44 AM IST
2020 exam form
2020 exam form

अजमेर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं के 2020 के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाने की तैयारियों में जुट गया है। विद्यार्थियों से जुलाई अंत या अगस्त में फार्म भरवाए जाएंगे।
सीबीएसई के अजमेर, नई दिल्ली, पंचकुला, गुवाहाटी, प्रयागराज, पुणे, भोपाल, देहरादून, पटना, भुवनेश्वर, चेन्नई, तिरुवंतपुरम रीजन में दसवीं और बारहवीं में करीब 32 लाख विद्यार्थी अध्ययरत हैं। बोर्ड विद्यार्थियों के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरवाएगा।

नवीं के विद्यार्थियों के पंजीयन
दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों का नवीं में पंजीयन किया जाता है। इसके तहत नाम, माता-पिता, जन्म तिथि, स्कूल, विषय और अन्य सूचनाएं शामिल होती हैं। वर्ष 2021 में दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी इस बार नवीं कक्षा में अध्ययरत हैं। इन विद्यार्थियों के पंजीयन भी जुलाई याअगस्त से प्रारंभ होंगे।

....तो फरवरी में परीक्षाएं
बोर्ड पिछले 70 साल से 1 या 2 मार्च से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू कराता रहा है। इस साल बारहवीं की परीक्षाएं 15 फरवरी और दसवीं की 21 फरवरी से शुरू की गई थी। इसका फायदा बोर्ड को परिणाम तैयार करने में मिला। बोर्ड ने पहली बार मई के शुरुआत में ही दसवीं और बारहवीं के परिणाम जारी कर दिए। इसको देखते हुए अगले साल भी फरवरी में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू कराई जा सकती हैं। ताकि समय रहते परिणाम निकल सकें।

Published on: