अजमेर

देश के सभी रेलवे स्टेशन पर होगी सीसीटीवी और वाईफाई सुविधाएं

भारतीय रेलवे के उपक्रम रेलटेल के चेयरमैन चावला बोले : ट्रेन के कोचों में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, मुसाफिरों की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2019, 1:58 AM IST
CCTV and WiFi facilities at all railway stations in the country
देश के सभी रेलवे स्टेशन पर होगी सीसीटीवी और वाईफाई सुविधाएं

अजमेर. यात्रियों की सुरक्षा और उन्हें बेहतर सुविधाएं देने के लिए देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ वाई-फाई सुविधा भी दी जाएगी। इसके अलावा ट्रेनों के कोचों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद शुरु की गई है।

भारतीय रेलवे के उपक्रम रेलटेल के चेयरमैन पुनीत चावला ने शनिवार पत्रकारों को बताया कि देश में कुल ६ हजार रेलवे स्टेशन है इनमें से अब तक दो हजार रेलवे स्टेशनों पर निशुल्क वाई-फाई सुविधा शुरु की गई है। अजमेर मंडल का राणाप्रताप नगर रेलवे स्टेशन देश का दो हजारवां स्टेशन है जहां यह सुविधा शुरु की गई है।

चावला ने बताया कि सितंबर के अंत तक देश के सभी रेलवे स्टेशन वाई-फाई सुविधा से युक्त हो जाएंगे। उन्होने बताया कि देश के छोटे रेलवे स्टेशनों को भी वाई-फाई सुविधा युक्त किया जा रहा है इसका लाभ अब तक मोबाइल कनेक्टविटी से वंचित वहां के क्षेत्रवासियों को भी मिलेगा। रेलटेल के माध्यम से यह कार्य किया जा रहा है। अगले डेढ वर्ष में यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

ट्रेनों के कोचों में भी लगेगे कैमरे

चावला ने बताया कि सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर पहले चरण में प्रीमियम ट्रेनों के सात हजार २० कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अगले चरण में देश में चल रही सभी ट्रेनों के कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

ग्राम पंचायत स्तर पर भी वाई-फाई सुविधा

चावला ने बताया कि रेल टेल के माध्यम से देश के ग्राम पंचायत स्तर पर वाई-फाई नेटवर्क कनेक्टिवटी का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को चावला सहित रेलटेल की टीम ने किशनगढ़ तहसील का निरीक्षण भी किया

रेलवे के सभी कार्यालय होंगे ई-ऑफिस

रेलटेल के माध्यम से रेलवे के सभी जोनल मुख्यालय, मंडल कार्यालय और वर्कशॉप को पेपर लेस कर उन्हें ई-ऑफिस में परिवर्तित किया जा रहा है। इसके तहत जयपुर मुख्यालय सहित जोधपुर मंडल में यह शुरुआत हो चुकी है।

दरगाह जियारत

चावला ने शनिवार को अजमेर प्रवास के दौरान सूफी संत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत की। उन्होंने मजार पर मखमली चादर चढ़ाकर अकीदत के फूल प ेश किए। खादिम मुकद्दस मोइनी ने उन्हें जियारत कराई। इस अवसर पर दरगाह कमेटी के सदस्य और अंजुमन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Published on: