अजमेर

वाइस चांसलर सीधी रखेंगे नजर, मेन गेट से ही दिख जाएगा सारा नजारा

विश्वविद्यालय में राजभवन का मॉडल कलैंडर लागू करने पर प्रबंध मंडल ने सहमति दी थी।
2 min read
Jul 10, 2018
cctv camera
cctv camera

अजमेर

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सोमवार से राजभवन का मॉडल कलैंडर लागू हो गया। उधर कुलपति ने अधिकारियों की बैठक बुलाई। इसमें मुख्य द्वार और अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने और बिन्दुओं पर चर्चा हुई।

विश्वविद्यालय में राजभवन का मॉडल कलैंडर लागू करने पर प्रबंध मंडल ने सहमति दी थी। सोमवार को इसे लागू कर दिया गया। विश्वविद्यालय सुबह 10 से 5 बजे तक चला। इस दौरान आधा घंटा भोजनावकाश भी दिया गया है। कुलपति प्रो. विजय श्रीमाली ने अधिकारियों और अन्य की बैठक बुलाई। मालूम हो कि अब तक विश्वविद्यालय सुबह 10.30 से 4.30 बजे तक चलता था। यहां राज्य सरकार के कलैंडर के अनुसार अवकाश और फाइव डे वीक लागू नहीं है।

लगाएंगे सीसीटीवी कैमरा

बैठक में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार और अन्य क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर चर्चा हुई। कैमरे लगाने के पीछे सुरक्षा कारण भी बताए गए हैं। मौजूदा वक्त कुलपति सचिवालय, परीक्षा विभाग और कुलपति सचिवालय में ही कैमरे लगे हुए हैं।

राजभवन कलैंडर के खास बिन्दू....
-विश्वविद्यालय चलेगा सुबह 10 से शाम 5 बजे तक
-प्रतिमाह द्वितीय शनिवार को रहेगा अवकाश
-कर्मचारी/अधिकारी के द्वितीय शनिवार को काम करने पर अतिरिक्त अवकाश (आरएच की तरह)
-राज्य सरकार के कलैंडर के अनुसार रहेंगे अवकाश

यह भी पढ़ें.........

बनाएं यूनिवर्सिटी के बाहर स्पीड ब्रेकर
एनएसयूआई के छात्रों ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष नवीन सोनी, इकाई अध्यक्ष जितेंद्र गुर्जर, हेमन्त तनवानी, राजू गुर्जर, प्रताप, यतीश, गुलाब वैष्णव, लोकेश वैष्णव, खींवराज, राहुल, पुरूजीत, रामावतार और अन्य ने बताया विश्वविद्यालय राष्ट्रीय राजमार्ग 89 पर स्थित है।

अजमेर-बीकानेर जाने वाले ट्रक, बस और अन्य वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। विश्वविद्यालय के समक्ष विद्यार्थियों और सवारी टेम्पो की भीड़ रहती है। इसी रोड पर लॉ कॉलेज, आयुर्वेद नर्सिंग कॉलेज भी है। वहां भी सर्किल नहीं बनाया गया है। हाल में तबीजी में रोडवेज और डम्पर का भयावह एक्सीडेंट हुआ है। ऐसे में विश्वविद्यालय के समक्ष तत्काल स्पीड ब्रेकर और कायड़ पर चौराहा बनाया जाना चाहिए।

Published on:
10 Jul 2018 09:25 am