13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC Update: 15 से 25 सितंबर तक 8 बड़ी भर्तियों के होंगे इंटरव्यू, देखें पूरा शेड्यूल

RPSC Exam Date: साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा सभी मूल प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी। जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है।
2 min read
Google source verification

अजमेर

image

Rajesh Dixit

Sep 13, 2026

RPSC Bharti

फाइल फोटो: पत्रिका

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने विभिन्न विभागों में भर्ती के लिए 15 से 25 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार इस अवधि में लाइब्रेरियन, सहायक आचार्य, बायोकेमिस्ट, सहायक निदेशक और उप करापाल सहित कई पदों के लिए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे। इसके साथ ही सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2025 के तहत बॉटनी, फिजिक्स और गणित विषयों के साक्षात्कार भी इसी अवधि में आयोजित किए जाएंगे।

लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 के तहत साक्षात्कार का आठवां चरण 15 से 25 सितंबर तक चलेगा। वहीं सहायक आचार्य चिकित्सा शिक्षा विभाग भर्ती-2024 में पेडियाट्रिक्स (ब्रॉड स्पेशियलिटी) के द्वितीय चरण के साक्षात्कार 15 और 16 सितंबर को होंगे। बायोकेमिस्ट भर्ती-2024 के साक्षात्कार 15 से 17 सितंबर तक आयोजित किए जाएंगे।

सहायक निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भर्ती-2024 के साक्षात्कार 17 से 22 सितंबर तक होंगे। उप करापाल भर्ती-2024 के प्रथम चरण के साक्षात्कार 16 से 18 सितंबर तक निर्धारित किए गए हैं।

सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-2025 में बॉटनी के साक्षात्कार 15 से 23 सितंबर तक, फिजिक्स के 23 से 25 सितंबर तक और गणित के साक्षात्कार 24 व 25 सितंबर को होंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे निर्धारित तिथि और समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हों।

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा सभी मूल प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी। जरूरी दस्तावेज नहीं होने पर अभ्यर्थी को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। आयोग ने बताया कि साक्षात्कार पत्र निर्धारित समय पर वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।

साक्षात्कार कार्यक्रम की पूरी जानकारी

भर्ती/पदसाक्षात्कार की तारीख
लाइब्रेरियन, कॉलेज शिक्षा विभाग भर्ती-202315 से 25 सितंबर 2026
सहायक आचार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग भर्ती-2024, पेडियाट्रिक्स15 एवं 16 सितंबर 2026
बायोकेमिस्ट भर्ती-202415 से 17 सितंबर 2026
उप करापाल भर्ती-2024, प्रथम चरण16 से 18 सितंबर 2026
सहायक निदेशक, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भर्ती-202417 से 22 सितंबर 2026
सहायक आचार्य, कॉलेज शिक्षा भर्ती-2025, बॉटनी15 से 23 सितंबर 2026
सहायक आचार्य, कॉलेज शिक्षा भर्ती-2025, फिजिक्स23 से 25 सितंबर 2026
सहायक आचार्य, कॉलेज शिक्षा भर्ती-2025, गणित24 एवं 25 सितंबर 2026

RPSC निरीक्षक परीक्षा के प्रवेश-पत्र 16 सितंबर को होंगे जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निरीक्षक (कारखाना एवं बॉयलर्स विभाग) परीक्षा-2025 का आयोजन 19 सितंबर को कंप्यूटर बेस्ड रिक्रूटमेंट टेस्ट (CBRT) के माध्यम से किया जाएगा। निरीक्षक कारखाना परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और निरीक्षक कारखाना (केमिकल) परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5:30 बजे तक होगी। आयोग के अनुसार अभ्यर्थी 12 सितंबर से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर अपना परीक्षा जिला देख सकेंगे। प्रवेश-पत्र 16 सितंबर को आयोग की वेबसाइट और एसएसओ पोर्टल पर अपलोड होंगे। अभ्यर्थी आवेदन क्रमांक व जन्मतिथि के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने परीक्षा से पहले सीबीआरटी मॉक टेस्ट का अभ्यास करने की सलाह दी है।