अजमेर

दिनदहाड़े गले पर झपट्टा मार लूटी चेन, वारदात क्लॉज सर्किट कैमरे में कैद

अपराधियों को हौंसला इतने बुलंद है कि आदर्शनगर रिहायशी इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार चेन तोड़कर ले गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Sep 2019, 4:00 AM IST
दिनदहाड़े गले पर झपट्टा मार लूटी चेन, वारदात क्लॉज सर्किट कैमरे में कैद
दिनदहाड़े गले पर झपट्टा मार लूटी चेन, वारदात क्लॉज सर्किट कैमरे में कैद

अजमेर.
अपराधियों को हौंसला इतने बुलंद है ंकि आदर्शनगर रिहायशी इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार चेन तोड़कर ले गए। वारदात में आरोपी के हाथ से चेन गिरने के बाद भी वह उसे उठा कर ले गया। पीडि़ता ने आरोपियों को पकडऩे के प्रयास किया। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात क्लॉज सर्किट कैमरे में कैद हो गई। आदर्शनगर थाना पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी है।आदर्शनगर निवासी वंदना साधनानी बुधवार दोपहर सवा 12 बजे सब्जी खरीदने निकली थी। कुछ दूरी पर उसे एक बाइक सवार दो युवक नजर आए। इनमें से एक युवक उतर कर उसके साथ चलने गया। उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन मोड़ पर युवक ने अचानक गले पर झपट्टा मार चेन तोड़ ली। उसने विरोध किया तो चेन हाथ से छिटक सड़क पर गिर गई। इस दौरान उसने आरोपी युवक को पकडऩे का प्रयास किया, लेकिन युवक चेन लेकर भाग गया। पीडि़ता के मुताबिक एक युवक ने सफेद शर्ट पहन रखी थी। जो डेढ़ तोला वजन की है। कीमत करीब 55 हजार रुपए है।

बिना नम्बरी बाइक :

वंदना के अनुसार उसने बाइक पकडऩे का भी प्रयास किया। इस दौरान उसने बाइक का रजिस्ट्रेशन नम्बर देखना चाहा लेकिन उस पर नम्बर ही अंकित नहीं थे। दोनों बाहरी राज्य के मजूदरी पेशा प्रतीत हो रहे थे।

Published on: