अजमेर

PANCHAYAT CHUNAV : अजमेर जिले में पंचायत चुनाव की तारीखों में बदलाव

श्रीनगर पंचायत समिति में अब दो चरणों में चुनाव पहले 22 जनवरी को होने थे, अब 17 जनवरी

3 min read
Dec 29, 2019
PANCHAYAT CHUNAV

अजमेर.

पंचायतीराज चुनाव के तहत अब जिले की श्रीनगर पंचायत समिति के चुनाव दो चरणों में होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से 7 ग्राम पंचायतों के कार्यक्रम में बदलाव करने से अब यहां द्वितीय चरण की जगह प्रथम चरण में चुनाव कराए जाएंगे। जिले में सरपंच एवं वार्डपंच पद के लिए चुनाव तीन चरणों में होने हैं।

प्रथम चरण में पीसांगन पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों के 264 वार्ड, भिनाय की 25 ग्राम पंचायतों के 271 वार्ड, जवाजा की 46 ग्राम पंचायतों के 396, अजमेर ग्रामीण की 30 ग्राम पंचायतों के 332 वार्डों में चुनाव होंगे।

इसी दिन श्रीनगर पंचायत समिति की 7 ग्राम पंचायतों के 87 वार्डों के चुनाव होंगे। द्वितीय चरण में श्रीनगर पंचायत समिति की 18 ग्राम पंचायतों के 186 वार्ड, अरांई की 22 ग्राम पंचायतों के 232 वार्ड, मसूदा पंचायत समिति की 40 ग्राम पंचायतों के 386 वार्ड में चुनाव होगा।

तृतीय चरण में किशनगढ़ पंचायत समिति की 33 ग्राम पंचायतों के 365 वार्ड में चुनाव होंगे। प्रथम चरण के लिए लोक सूचना 7 जनवरी को जारी होगी।

इसके लिए 8 को सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इनकी संवीक्षा 9 जनवरी सुबह 10.30 बजे से होगी। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

चुनाव चिह्न आवंटन एवं योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद किया जाएगा। मतदान दल 16 जनवरी को रवाना होंगे।

प्रथम चरण के लिए मतदान 17 जनवरी को होगा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंचायत मुख्यालय पर होगी। उप सरपंच पद के लिए चुनाव 18 जनवरी को होंगे। द्वितीय चरण के लिए लोक सूचना 11 जनवरी को जारी होगी।

इसके लिए 13 जनवरी सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इनकी संवीक्षा 14 जनवरी सुबह 10.30 बजे से होगी। इसी दिन अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न आवंटन एवं योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद किया जाएगा।

मतदान दल 21 जनवरी को रवाना होंगे। द्वितीय चरण के लिए मतदान 22 जनवरी को होगा। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंचायत मुख्यालय पर होगी। उप सरपंच पद के लिए चुनाव 23 जनवरी को होंगे। तृतीय चरण के लिए लोक सूचना 18 जनवरी को जारी होगी। इसके लिए 20 जनवरी सुबह 10.30 से शाम 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

इनकी संवीक्षा 21 जनवरी सुबह 10.30 बजे से होगी। अपरान्ह 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव चिह्न आवंटन एवं योग्य अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त बाद होगा। मतदान दल 28 जनवरी को प्रस्थान करेंगे। तृतीय चरण के लिए मतदान तिथि 29 जनवरी रहेगी।

सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद पंचायत मुख्यालय पर होगी। उप सरपंच पद के लिए चुनाव 30 जनवरी को होंगे।

श्रीनगर की सात पंचायतों के चुनाव अब 17 को

श्रीनगर की 7 ग्राम पंचायतों के कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। इन पंचायतों के चुनाव पूर्व में द्वितीय चरण में 22 जनवरी को तय थे, लेकिन अब यहां प्रथम चरण में 17 जनवरी को चुनाव होंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी कैलाशचंद शर्मा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त सूचना के अनुसार श्रीनगर पंचायत समिति की 7 ग्राम पंचायतों की चुनाव तिथियों में बदलाव किया गया है।

इनका कार्यकाल 18 जनवरी को समाप्त होने के कारण यह बदलाव किया गया। इन पंचायतों में बाघसूरी, भवानीखेड़ा, बिठुर, नांदला, न्यारा, राजगढ़ और राजोसी शामिल हैं।

Published on:
29 Dec 2019 12:07 am
Also Read
View All