अजमेर

मनी एक्सचेंज के नाम पर ठगी, विदेशी मुद्रा ले गया ठग

वारदात : आरोपी मनी एक्सचेंजर के कर्मचारियों को कमरे में बैठाकर विदेशी मुद्रा लेकर होटल से निकलाक्रिश्चियन गंज थाने में दूसरे दिन हुआ मुकदमा दर्ज
2 min read
Dec 13, 2020
मनी एक्सचेंज के नाम पर ठगी, विदेशी मुद्रा ले गया ठग
मनी एक्सचेंज के नाम पर ठगी, विदेशी मुद्रा ले गया ठग

अजमेर. ठगी की वारदात अंजाम देने वाले ठग बेखौफ हो चुके है। ठग दिनदहाड़े मनी एक्सचेंज महिला व्यवसायी को जाल में फांस साढ़े चार लाख रुपए की विदेशी मुद्रा समेट ले गया। महिला व्यापारी और उसके कर्मचारियों को जब ठगी का पता चला तो वह तुरन्त रिपोर्ट दर्ज कराने क्रिश्चियन गंज थाने पहुंचे लेकिन पुलिस रिपोर्ट को नजर अंदाज कर दिया। मामले में शुक्रवार को प्रकरण दर्जकर पुलिस अनुसंधान शुरू हो सका।

अजय नगर गुरुनानक कॉलोनी निवासी रितिका मूलचन्दानी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 11 दिसम्बर पौने 3 बजे अजमेर फोरेक्स एण्ड टेवल्स के ऑफिस में एक शख्स आया। उसने खुद को लोहागल रोड स्थित होटल एल एण्ड कोर्टयार्ड में सेल्स मैनेजर बताते हुए अपना नाम अभिषेक बताया। उसने कहा कि होटल में 10-11 गेस्ट आए हुए है। उन्हें डॉलर चाहिए, क्या आप उपलब्ध करवा देंगे। उसकी बात मानते हुए रितिका ने अपने भाई राकेश गुरूबक्षाणी, महिला कर्मचारी को 6 हजार डॉलर लेकर होटल भेजा। होटल पहुंचने पर अभिषेक नामक युवक उन्हें गेट पर ही मिल गया। वह उनको सीधे कमरा नम्बर 410 में ले गया। ताकि उन्हें इत्मिनान से बैठाकर गेस्ट को डॉलर देंगे। आरोपी उन्हें बातों में उलझाए रखा। फिर बातों-बातों में आरोपी ने उनसे डॉलर मांगते हुए गेस्ट से पैमेंट और पेपर लेकर आने की बात कहकर कमरे से बाहर चला गया। काफी देर बीतने के बाद भी वह नहीं लौटा तो राकेश और महिला कर्मचारी ने पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी होटल छोड़कर निकल लिया। आरोपी साढ़े 4 लाख रुपए की विदेशी मुद्रा(डॉलर) धोखाधड़ी से उडा ले गया।

500 डालर से जीता विश्वास
रितिका ने बताया कि आरोपी ने विश्वास जमाने के लिए एक दिन पहले 500 डॉलर मांगे। राकेश 500 डॉलर लेकर गया तो उसको रकम दे दी। वह विदेशी मुद्रा देकर लौट आया लेकिन दूसरे दिन आरोपी ने फिर कॉलकर विदेशी मेहमानों को 6 हजार डॉलर की डिमांड बताई। उसने होटल में ही विदेशी पर्यटकों के दस्तावेज देने की बात कहते हुए रकम लेकर होटल बुलाया।पहले रिसोर्ट से फेंका जालशातिर ठग ने होटल एल एण्ड कोर्टयार्ड से पहले पुष्कर स्थित अनन्ता रिसोर्ट से कॉल किया। उसने विदेशी पर्यटकों के ठहरने और मनी एक्सचेंज करवाने के लिए रिसोर्ट बुलाया लेकिन रितिका ने निगम सीमा से बाहर जाने से इनकार कर दिया। ठग ने बात पलटते हुए रिसोर्ट के बजाए एल एण्ड कोर्टयार्ड में रकम देने की बात कही। इसके बाद वह अजमेर फोरेक्स एण्ड टेवल्स के ऑफिस आकर बात करके गया।

सीसीटीवी में कैद हुआ ठग

रितिका ने बताया कि आरोपी 11 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे अजमेर फोरेक्स एण्ड टेवल्स के ऑफिस भी आया। यहां वह होटल में आकर मनी एक्सचेंज करने की बात करके गया। आरोपी सफेद रंग की कार में आया। उसने कार ऑफिस से काफी दूर खड़ी की। हालांकि मनी एक्सचेंज ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ नजर आ रहा है।

Published on:
13 Dec 2020 04:44 pm