अजमेर

मुख्यमंत्री 18 को अजमेर आएंगे, बच्चों व भामाशाहों को करेंगे सम्मानित

बाल अधिकारिता विभाग की आयुक्त डॉ. वीना प्रधान ने ली तैयारी बैठक
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 Nov 2019, 7:27 PM IST
Feature image

अजमेर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 18 नवम्बर को अजमेर आएंगे। बाल सप्ताह के आयोजन के तहत जवाहर रंगमंच पर आयोजित समारोह में वे प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेंगे। बाल अधिकारिता विभाग में भामाशाह के रूप में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को भी मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

बाल अधिकारिता विभाग की आयुक्त डॉ. वीना प्रधान की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सोमवार को प्रस्तावित यात्रा के संबंध में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने तैयारियों के संबंध में अवगत कराया। डॉ. प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत बाल सप्ताह के आयोजनों के क्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित करेंगे। वे बाल देखरेख गृहों में आवासित प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवद्र्धन सम्मानित करके करेंगे। राज्य के वे प्रतिभाशाली आवासित बच्चे जिन्होंने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इन बच्चों को सकारात्मक दिशा प्रदान करने के लिए भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर बाल मेले का भी आयोजन होगा। बाल मेला एक बाल समागम की तरह आयोजित करने के लिए तैयारियां की गई है। संबंधित विभागों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं। अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के लिए पाबंद किया गया है। तैयारियों के संबंध में उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से संबंधित कार्यक्रमों के प्रस्ताव भी तैयार करवाए जाएं। इसके अलावा सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी लाभान्वित करने के लिए कार्ययोजना बनाई जा रही है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर कैलाश चंद शर्मा एवं मुरारी लाल वर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Published on: