गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
अजमेर.
क्रिसमस पर्व को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बिखरी है। गिरजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तो लोग सांता क्लॉज का वेश धर खुशियां बांटने को लेकर उत्साहित हैं।
वहीं क्रिसमस पर्व को खुशियों से सराबोर करने के लिए बाजार अब द्वार-द्वार पहुंच रहा है। क्रिसमस पर घर को सजाने और सांता क्लॉज का वेश धरने के लिए मुखौटे और सांता क्लॉज के कपडे़ आदि सामग्री बेचने की मोबाइल दुकान गली-मोहल्लों में घर-घर पहुंच रही हैं।
READ MORE : पांच महीनों के मेहमान की खतरे में जान
वैशाली नगर में मोबाइल दुकान (रिक्शा) में क्रिसमस पर्व को लेकर सामान बेच रहे नवीन ने बताया कि वह आम दिनों में दैनिक जरूरत की सामग्री इस चलती-फिरती दुकान पर गली-मोहल्लों में बेचता है।
त्योहार के मौकों पर वह अपनी दुकान को जरूरत के हिसाब से बदल लेता है। इसमें वह सिर्फ त्योहार से जुड़ी सामग्री बेचता है। इसमें घर को सजाने का सामान और पूजन सामग्री आदि शामिल रहती हैं। वह अपनी इस चलती-फिरती दुकान पर हर धर्म के त्योहार पर सामान बेचता है।
इसमें होली पर रंग-पिचकारी बिकती है तो दीपावली पर घर की सजावट का सामान रंगोली-मांडणा आदि और क्रिसमस पर सांता क्लॉज की डे्रस, मुखौटा और कंडील बिकते हैं तो ईद पर बच्चों के रेडिमेड कपड़े आदि।