अजमेर

Rajasthan Politics : गहलोत सरकार ने राजस्थान को तालिबान बना दिया: जोशी

Rajasthan Politics : जोशी ने कहा कि रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगाते हैं तथा पीएफआई के जुलूस को अनुमति देते हैं। यह कांग्रेस राज का अंतिम साल है। कांग्रेस ने तो अपनी सरकार बचाने अलावा कुछ नहीं किया। साढ़े चार साल सिर्फ नकारा और निकम्मा कहने में निकाल दिया।

2 min read
Apr 21, 2023
CP Joshi

Rajasthan Politics : यह कांग्रेस राज का अंतिम साल है। कांग्रेस ने तो अपनी सरकार बचाने अलावा कुछ नहीं किया। साढ़े चार साल सिर्फ नकारा और निकम्मा कहने में निकाल दिया। गहलोत सरकार जनता से किया वायदा न पूरा कर पाई। किसानों का कर्ज अब तक माफ नहीं हुआ है। बेरोजगारों को भता नहीं मिल रहा है। यह बात राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं सांसद सीपी जोशी ने पुष्कर में कही। वह भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलास्तरीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे।

प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े 4 साल में प्रदेश को तालिबान बनाकर रख दिया है। बजरी, खनन माफिया पनप रहे हैं। महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं बढ़ी हैं। सीएम के खुद के क्षेत्र में अपराध चरम सीमा पर है। जोशी ने कहा कि चुनावी घोषणाएं थोथी साबित हुई हैं। रामनवमी के जुलूस पर प्रतिबंध लगाते हैं तथा पीएफआई के जुलूस को अनुमति देते हैं।

इस मौके पर जोशी ने कांग्रेस को जमकर आड़े हाथों लिया और कहा कि राज्य के हालात बेहद खराब हैं। अब तो उनके विधायक और नेता भी कहने लगे है कि भ्रष्टाचार चरम पर है। किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ। बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया गया। बिजली बिलों में राहत नहीं मिली। आखिर हम किस मुहं से जनता के बीच वोट मांगने जायेंगे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की स्थाईरूप से विदाई की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कृषि मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि भाजपा ने ओबीसी को सबसे ज्यादा महत्व दिया। लोकसभा में राजस्थान से 12 सांसद ओबीसी से हैं। टोंक सांसद सुखवीर जौनपुरिया ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस दौरान पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत, ओबीसी मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, देहात अध्यक्ष देवीशंकर भूतडा, नगर पालिका पुष्कर अध्यक्ष कमल पाठक सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।

Published on:
21 Apr 2023 09:22 am
Also Read
View All